सुपरस्टार नेशनल अवॉर्ड विजेता की मां का निधन, परिवार में छाया मातम
punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 06:59 PM (IST)
नारी डेस्क: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 30 दिसंबर को उनकी मां का निधन हो गया। 90 वर्षीय मोहनलाल की मां कुछ समय से न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। उन्होंने कोच्चि के एलामाक्कारा स्थित घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी अमृता अस्पताल ने दी।
मोहनलाल अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर अपनी सफलता का श्रेय उन्हीं को देते रहे हैं। उनके निधन से मोहनलाल और उनका परिवार शोक में है। इंडस्ट्री और फैंस भी इस खबर से दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस साल मोहनलाल को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2025 में उनके सिनेमाई योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार जैसे बेस्ट एक्टर और स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

मोहनलाल की फिल्मों को दर्शक बेहद पसंद करते हैं और उनके फैंस हमेशा उनकी नई फिल्मों का इंतजार करते हैं। मां के निधन से अभिनेता और उनके परिवार के लिए यह समय बहुत कठिन है।

