अगर आप भी करते हैं माइक्रोवेव का इस्तेमाल, तो जान लें पहले इसके नुकसान

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 11:52 AM (IST)

नारी डेस्क: माइक्रोवेव आजकल हर घर में आसानी से मिल जाता है। इससे मिनटों में खाना गर्म होने के साथ अलग-अलग शानदार रेसिपीज बनाई जा सकती है। मगर अक्सर इसे इस्तेमाल करने में महिलाएं कुछ गलतियां कर बैठती है। इसके कारण माइक्रोवेव खराब होने के साथ सेहत को भी नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ सावधानियां बताते हैं, जिसे आपको खासतौर पर माइक्रोवेव में खाना गर्म करने दौरान बरतने की जरूरत है...

बार-बार खाना गर्म करने से बचें

रिसर्च अनुसार, माइक्रोवेव में बार-बार खाना गर्म करने इसकी पौष्टिकता कम हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही इससे इम्यूनिटी लेवल कम हो सकती है।

PunjabKesari

प्लास्टिक बर्तनों को इस्तेमाल करने से बचें

माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, इससे प्लास्टिक के बर्तन के कण खाने में जाने का खतरा रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, ज्यादा मात्राल में प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करके खाने से प्रजनन क्षमता कमजोर पड़ सकती है। इसके कारण बांझपन की शिकायत भी हो सकती है।

ढक्कर खाना गर्म करना गलत

अगर आप भी माइक्रोवेव में खाना ढककर गर्म करते हैं तो अपनी इस आदत को सुधार लें। ऐसा करने से बर्तन में भाप बनने लगती है। इससे बर्तन के चटकने या फटने का खतरा रहता है।

बच्चों को माइक्रोवेव का खाना नहीं खिलाना चाहिए

बच्चों को माइक्रोवेव में खाना व दूध करके देने से बचना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, नियमित इसमें चीजें गर्म करके खाने से बच्चे के दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है।

PunjabKesari

फ्रोजन फूड ना करें गर्म

फ्रोजन फूड को माइक्रोवेव में एकदम गर्म करने से बचना चाहिए। असल में, बर्फ जमा हुआ खाना माइक्रोवेव में डिफ्रॉस्ट करने माइक्रोवेव की हीटिंग पर असर पड़ सकता है। ऐसे में इसके जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। इसके लिए खाने को रूम टेंपरेचर पर लाकर ही गर्म करें।

माइक्रो सेफ बर्तन यूज करें
खाना गर्म करने के लिए हमेशा माइक्रो सेफ बर्तन ही इस्तेमाल करें। इसमें प्लास्टिक या स्टील के बर्तन रखने से इसमें ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।

सफाई भी जरूरी

कई लोग लगातार माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही इसकी सफाई भी कई महीनों बाद करते हैं। मगर माइक्रोवेव की सफाई ना करने से इसमें खाने के कण जम जाते हैं। फिर इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं और वही कीटाणु आपके खाने में आ सकते हैं। इसलिए हर 2-3 दिन या हफ्ते बाद इसकी सफाई करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static