पानी नहीं बीमारियां पी रहे हैं... RO Water पीने वालों के लिए WHO की चेतावनी! पढ़ लें पूरी खबर

punjabkesari.in Monday, Mar 24, 2025 - 06:06 PM (IST)

नारी डेस्कः पानी हमारे जीवन का आधार है। बिना पानी के हम ज्यादा दिन जीवित नहीं रह सकते और बीमारियों से बचने के लिए साफ-सुथरा पानी पीना जरूरी है। साफ पानी के लिए सबका भरोसा आर ओ वॉटर पर ही (RO water) रहता है क्योंकि नल से सीधा आने वाला पानी पीने लायक नहीं होता इसलिए आरओ का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आरओ वाला पानी भी आपको कई तरह की बीमारिया दे सकता है क्योंकि फिलटर्स वाला पानी सारे जरूरी मीनिरल्स को भी हटा देता है। जैसे जरूरी मिनरल्स कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटाशियम आयरन आदि। यह पानी के पीएच लेवल को एसिडिक बना देता है। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी RO के पानी के ज्यादा उपयोग पर चिंता जताई है। WHO के मुताबिक,  आरओ वाला पानी ज्यादा पीने से शरीर में आवश्यक खनिजों की कमी हो सकती है इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह है कि RO के पानी को उबालकर पिया जाए ताकि उसमें हानिकारक बैक्टीरिया को मारा जा सके और खनिजों की कमी भी पूरी हो सके।


इस पर बहुत सारे हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक लिमिट से ज्यादा आरओ (RO) वाला पानी, हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आरओ वाला पानी एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को न्योता देता है चलिए उन्हीं के बारे में डिटेल से जानकारी देते हैं।  

आरओ पानी पीने के नुकसान

1. खून की कमी (एनीमिया)

आरओ का पानी शरीर में खून के लेवल (Blood Levels) को भी कम कर सकता है। इससे शरीर में खून की कमी से कमजोरी, थकान, चक्कर आना और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पानी शरीर में विटामिन B12 की कमी भी कर सकता है जो कि रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। विटामिन B12 की कमी से आपको डिप्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है। विटामिन बी12 नसों, दिमाग और रक्त निर्माण के लिए आवश्यक होता है। इसकी कमी दिमाग की नसों को कमजोर करती है। 

2. दिल से जुड़ी बीमारियां

आरओ का पानी दिल से जुड़ी कई बीमारियां (Heart Problems) जैसे हार्ट अटैक, दिल में दर्द आदि के लिए जिम्मेदार हो सकता है क्योंकि RO के पानी में खनिजों का अभाव होता है, जो दिल की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं।
PunjabKesari

3. बल्ड प्रेशर

आरओ का पीने से शरीर में बल्ड प्रशेर (Blood Pressure) बढ़ सकता है. जिससे बेचैनी और घबराहट की शिकायत भी हो सकती है क्योंकि इससे पानी में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है जो शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगाड़ सकता है। इससे ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, सिरदर्द, बेचैनी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

4. पेट से जुड़ी बीमारियां

पेट से जुड़ी बहुत सारी दिक्कतों की वजह आर ओ वाला पानी हो सकता है। इससे पेट में ब्लोटिंग (Bloating), गैस की शिकायत, भारीपन महसूस होना और कब्ज की वजह भी हो सकती है। 

6. प्रेगनेंसी में घातक

प्रेगनेंसी के समय आरओ का पानी पीने से गंभीर समस्या दे सकता है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इस दौरान शरीर को अधिक पोषण और खनिजों की आवश्यकता होती है। RO के पानी में इन खनिजों की कमी होती है जो प्रेगनेंसी में परेशानियां दे सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः मोटापे और डायबिटीज की एक साथ छुट्टी! अमेरिका की नई दवाई एक महीने में गला देगी चर्बी

7. सिरदर्द

इसका पानी आपके सिर में दर्द (Headache) की गंभीर शिकायत दे सकता है। नजरंदाज करने पर आगे चलकर यह समस्या गंभीर हो सकती है। 

आरओ का पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

आरओ का पीने से शरीर में बल्ड प्रशेर (Blood Pressure) बढ़ सकता है। इसके कारण आपको बेचैनी और घबराहट की शिकायत भी हो सकती है। इसका पानी आपके शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) के लेवल को कम कर सकता है। इससे आपको डिप्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है।

 RO का पानी पीते हैं तो क्या करना चाहिए?

 RO का पानी पीते हैं तो इसे उबालकर पिएं। उबालने से पानी में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। 
आरओ वाले पानी में खनिजों की कमी होती है इसलिए खानपान में खनिजों से भरपूर चीजें जरूर खाएं जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूध, आदि।
मटके वाला पानी पीएं। मटके वाले पानी में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। चलिए इसके आपको फायदे ही बताते हैं। 

मटके का पानी पीने के 10 जबरदस्त फायदे

गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी जगह अगर आप मटके का पानी पिएं, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

1. प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी: मटके का पानी बिना बिजली के प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है। यह शरीर के तापमान को संतुलित करता है और गले के लिए सुरक्षित होता है।

2. गले के लिए फायदेमंद: फ्रिज के अत्यधिक ठंडे पानी से गले में खराश या टॉन्सिल की समस्या हो सकती है, जबकि मटके का पानी गले के लिए सुरक्षित और आरामदायक होता है।

3. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे: मटके का पानी प्राकृतिक रूप से क्षारीय (Alkaline) होता है, जो पेट के एसिड को नियंत्रित करके पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: इसमें प्राकृतिक मिनरल्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

5. मेटाबॉलिज्म को सुधारता है: मटके का पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वज़न नियंत्रण में मदद करता है।

6. हड्डियों के लिए फायदेमंद: मटके में रखा पानी शरीर में कैल्शियम और अन्य खनिजों की आपूर्ति करता है, जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

7. टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है: मटके का पानी शरीर से विषैले तत्व (toxins) बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर डिटॉक्स होता है।

8. हृदय को स्वस्थ रखता है: इसमें मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाते हैं।

9. प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों से बचाव: मटके का पानी पीने से प्लास्टिक की बोतलों में रखे पानी से होने वाले हानिकारक रसायनों से बचाव होता है।

10. पर्यावरण के अनुकूल: मटका पूरी तरह प्राकृतिक होता है और पर्यावरण को किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचाता।

नोटः अगर आप सेहतमंद जीवन जीना चाहते हैं, तो फ्रिज के पानी की जगह मटके के पानी का सेवन करें। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा विकल्प है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static