क्या 10-12 गिलास पानी पीने से ही निकल जाती है किडनी की पथरी? मिल गया इसका जवाब
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 09:51 AM (IST)
नारी डेस्क: किडनी स्टोन के मामले आज कल काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ये असल में छोटे, क्रिस्टल जैसे कंकड़ होते हैं जो किडनी में बन जाते हैं। एक आम धारणा है कि रोज़ाना 10-12 गिलास पानी पीने से किडनी स्टोन बाहर निकल जाते हैं, लेकिन यह बात कितनी सच है? आज जानते हैं उन जरूरी बातों के बारे में जिन पर लोग शायद ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
क्या ज्यादा पानी पीने से पथरी निकल जाती है?
आंशिक रूप से हां, लेकिन हर केस में नहीं। किडनी स्टोन छोटे साइज (लगभग 4–5 mm तक) के हों, तो ज्यादा पानी पीने से उन्हें यूरिन के जरिए बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। पानी यूरिन की मात्रा बढ़ाता है, स्टोन को धीरे-धीरे बाहर की ओर धकेलता है। नए स्टोन बनने का खतरा कम करता है
सिर्फ पानी से काम नहीं चलता
अगर स्टोन 6 mm से बड़ा है, बहुत ज्यादा दर्द दे रहा है, पेशाब में खून आ रहा है, बार-बार इंफेक्शन हो रहा है तो ऐसे में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता, डॉक्टर की जरूरत पड़ती है। यूरोलॉजिस्ट के अनुसार दिनभर में 2.5–3 लीटर पानी पिएं इतना कि यूरिन हल्का (पेल येलो) रहे। इसके अलावा नींबू में साइट्रेट होता है, जो स्टोन बनने से रोकता है और छोटे स्टोन को घुलने में मदद कर सकता है। हल्की वॉक या मूवमेंट से स्टोन नीचे की ओर मूव कर सकता है। कुछ दवाएं (जैसे यूरिन को रिलैक्स करने वाली) स्टोन पास होने में मदद करती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ 10–12 गिलास पानी पीकर “इंस्टेंट इलाज” की उम्मीद करना, बहुत ज्यादा कैल्शियम या नमक वाली डाइट, दर्द को नजरअंदाज करना, बिना सलाह के देसी नुस्खों पर पूरी तरह निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। अगर तेज और असहनीय दर्द हो, पेशाब में खून आए बुखार या ठंड लगने लगे, पेशाब रुकने लगे तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। ज्यादा पानी पीना जरूरी है, लेकिन यह हर बार पूरा इलाज नहीं है। छोटे स्टोन में मदद मिलती है, लेकिन बड़े या जटिल केस में डॉक्टर की देखरेख जरूरी होती है।

