शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये भोग,सोमवार को चढ़ाने से प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद
punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 06:02 PM (IST)
सनातन धर्म में 33 करोड़ देवी- देवता हैं और हर एक भगवान को पूजने का एक दिन भी है। भगवान शिव की आराधन सोमवार के दिन की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। वहीं भोलेनाथ को खास भोग लगाने से घर में सुख- समृद्धि आती है। इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे भगवान शिव को इन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
भगवान शिव का भोग
बिजनेस में तरक्की के लिए
सोमवार के दिन भगवान शिव के नाम का व्रत रखें। इस दौरान पूजा करते समय उन्हें भांग और धतूरे का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा। आपको बिजनेस में तरक्की भी मिलेगी।

सुख- शांति के लिए
इस दिन भोलेनाथ की पूजा करते हुए दही और घी का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-शांति आएगी। वहीं संतान सुख भी प्राप्त होगा।

मनोकामना पूरी करने के लिए
सोमवार के दिन भगवान शिव को सूजी और आलू का भोग लगाने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

भोलेनाथ को भोग लगाते हुए करें इन मंत्रों का जाप
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
भोलेनाथ को भोग लगाते हुए ऊपर बताए गए मंत्र का उच्चारण करें। इस मंत्र का मतलब है कि भगवान आपने मुझे बहुत कुछ दिया है। आपका दिया हुआ मैं आपको देना चाहता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
प्रेमानंद जी से मिलने पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाराज जी ने ''राधे-राधे'' कहकर किया अभिवादन

