नवरात्रि के पहले दिन बेहद सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी के भी गिरे सीधे 5000 दाम
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 02:03 PM (IST)
नारी डेस्क: नवरात्रि के पहले दिन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई यानी कि आप सोना खरीदने की सोच सकते हो। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, सोने का भाव लगभग 1 प्रतिशत यानी कि 1,313 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,712 रुपये पर पहुंच गया। चांदी भी 2 प्रतिशत यानी कि 5,111 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,083 रुपये पर आ गई।
दाम गिरने का कारण
यह गिरावट US Federal Reserve के रात भर में घोषित नवीनतम नीतिगत फैसले के बाद आई, जबकि मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण बुलियन (कीमती धातुओं) पर निवेशकों का ध्यान बना रहा। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार सुबह तक 1,54,879 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,51,637 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना टूटकर 1000 रुपये 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया।
सोने का भाव: 24, 22 और 18 कैरेट की कीमत
शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना 152,430 139727.5 114,322.50
जयपुर 152,490 139782.5 114,367.50
कानपुर 152,550 139837.5 114,412.50
लखनऊ 152,550 139837.5 114,412.50
चंडीगढ़ 152,500 139791.6667 114,375.00

