आज सीधे इतने हजार महंगी हो गई चांदी, सोने ने भी मारी छलांग
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 01:20 PM (IST)
नारी डेस्क: कुछ दिन की राहत के बाद सोने- चांदी ने फिर से छलांग लगानी शुरू कर दी। पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,49,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 5,101 रुपये या 2.08 प्रतिशत चढ़कर 2,49,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई
सोने ने भी मारी छलांग
MCX पर सोने का भाव 1,53,253 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,48,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। कल MCX पर सोने की कीमत 1,51,698 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,44916 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कल के बंद भाव से आज सोना 1,285 रुपये महंगा हो गया। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आई।
आपके शहर में सोने चांदी के दाम
शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट सोने का भाव चांदी का भाव
दिल्ली 1,54,900 1,42,000 2,65,000
मुंबई 1,54,750 1,41,850 2,65,000
भोपाल 1,54,800 1,41,900 2,65,000
चेन्नई 1,55,990 1,42,900 2,74,900
कोलकाता 1,54,750 1,41,850 2,65,000

