चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एक ही दिन सोना हुआ इतना महंगा! चेक करें रेट

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 11:06 AM (IST)

 सोने के दाम चाहे कितने भी बढ़ जाएं पर भारतीयों को इस पर निवेश करना पसंद है। गोल्ड में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है। वहीं जरूरत पड़ने पर आप लोन भी ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं आज के सोना चांदी के तजा भाव क्या हैं। बता दे कि आज चांदी जो हैं वो 2800 रुपये से ज्यादा उछलकर 2.54 लाख रुपये के पार पहुंच गई है, और वही सोना भी 1.54 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। अक्षय तृतीया से पहले ये खरीदारी का सही मौका है।  बता दे कि आज 16 अप्रैल 2026 को सर्राफा मार्किट में सोने और चांदी की कीमतों में काफी  हलचल देखने को मिली। चांदी जहां ढाई लाख के पार निकलकर नई ऊंचाइयों को छू रही है तो वहीं सोने की कीमतों में भी बदलाव  देखा गया ।

नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सोना

सोने-चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है, और इसका सीधा असर बाजार के साथ-साथ आम लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है।

PunjabKesari

सोना हुआ महंगा, शादी सीजन ने बढ़ाई चमक

5 जून 2026 की मैच्योरिटी वाला सोना आज ₹682 यानी 0.44% की बढ़त के साथ ₹1,54,630 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में इस तेजी की बड़ी वजह शादी-ब्याह का सीजन माना जा रहा है, जहां ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ती है। ज्वेलर्स के मुताबिक, ग्राहकों की बढ़ती खरीदारी का असर सीधे कीमतों पर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा: कोरोना संक्रमित रह चुके लोगों में बढ़ रहा इस गंभीर बीमारी का खतरा

चांदी ने पकड़ी रफ्तार, निवेशकों की हुई चांदी

वहीं चांदी की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन और भी दमदार रहा। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,839 यानी 1.13% उछलकर ₹2,54,581 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जो एक तरह से रिकॉर्ड स्तर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले पॉजिटिव संकेतों ने चांदी को यह रफ्तार दी है।

अक्षय तृतीया से बढ़ सकती है और मांग

आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। खासतौर पर 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर बाजार में भारी खरीदारी की उम्मीद है। जानकारों का मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो सोना ₹1,62,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर को भी छू सकता है। फिलहाल बाजार में “हर गिरावट पर खरीदारी” का माहौल बना हुआ है।

बड़ी गिरावट! Gold और Silver में आई सबसे बड़ी गिरावट, बाजार में मची हाहाकार

निवेशकों के लिए सलाह: सोच-समझकर लें फैसला

हालांकि, चांदी में आई इस तेज उछाल के बाद एक्सपर्ट्स थोड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए मौजूदा स्तर अभी भी ठीक हो सकते हैं। लेकिन शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग करने वालों को मुनाफा वसूली पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि इतनी तेजी के बाद बाजार में हल्का करेक्शन भी आ सकता है।

कुल मिलाकर, बाजार इस समय उत्साह में जरूर है, लेकिन समझदारी से कदम उठाना ही सबसे बेहतर रणनीति होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static