कश्मीर में ताजा बर्फबारी के बाद Alert, अगले 24 घंटे बेहद भारी
punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 12:01 PM (IST)
नारी डेस्क : जम्मू-कश्मीर: Bandipora जिले में भारी बर्फबारी के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों को पहाड़ी और ढलान वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। रविवार को हुई ताजा बर्फबारी के कारण Gurez Valley समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की मोटी परत जम गई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29-30 मार्च के बीच इन क्षेत्रों में मध्यम स्तर के हिमस्खलन की आशंका जताई गई है।
कई इलाकों में आवाजाही पर रोक
भारी बर्फबारी के चलते तुलेल घाटी, डावर, गुजरान और Razdan Pass जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही बंद कर दी गई है। प्रशासन ने इन इलाकों में लोगों को जाने से सख्त मना किया है। बता दें की बर्फबारी के कारण Bandipora-Gurez Road को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह करीब 85 किलोमीटर लंबा मार्ग गुरेज घाटी को कश्मीर के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। राजदान दर्रे पर भारी बर्फ और फिसलन के चलते वाहन चलाना खतरनाक हो गया है, इसलिए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!
प्रशासन की एडवाइजरी
प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को पहाड़ी और ढलान वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए। साथ ही मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना बेहद जरूरी है। टूरिस्ट और स्थानीय निवासी अनावश्यक यात्रा न करें और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है। तब तक लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।


