प्लीज दुआ कीजिए...दीपिका कक्कड़ के ससुर को दूसरी बार आया स्ट्रोक, अगले 24 घंटे हैं बेहद अहम

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 06:14 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम के परिवार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।  दीपिका कक्कड़ के कैंसर के इलाज के बीच शोएब इब्राहिम के पिता को  23 मई को एक और स्ट्रोक आया।  एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की है और फैंस से पिता के लिए दुआएं करने की  गुजारिश की है। 

PunjabKesari
एक्टर ने यह भी बताया कि उनके पिता के लिए अगले 24 घंटे बहुत अहम हैं। अपने सोशल मीडिया पर शोएब इब्राहिम ने लिखा- "पापा के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं और दुआओं की ज़रूरत है। पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। प्लीज, प्लीज उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें। अगले 24 घंटे बहुत अहम हैं।" फिलहाल एक्टर के पिता की हालत कितनी गंभीर है, इसकी कोई अपडेट नहीं मिली है।

यह खबर वायरल होने के बाद फैंस एक्टर के पिता के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। एक्टर के पिता को इससे पहले 2021 में ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद से ही एक्टर  अपने पिता की सेहत से जुड़े अपडेट शेयर करते रहे हैं। वह और दीपिका उनका खास  ख्याल रख रहे हैं। पहले स्ट्रोक के बाद, एक्टर ने बताया था कि शुरुआती 72 घंटे काफ़ी नाज़ुक थे और यह भी बताया था कि दिमाग में क्लॉट जमने की वजह से उनके पिता का बायां हिस्सा आंशिक रूप से पैरालाइज़ हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static