क्या Hardik Pandy ने कर ली गुपचुप दूसरी शादी? वायरल हुईं तस्वीरें
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 02:19 PM (IST)
नारी डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह बनी हैं मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा, जिनके साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है।
वायरल तस्वीर ने बढ़ाईं चर्चाएं
वायरल हो रही तस्वीर में माहिका शर्मा मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या के माथे पर भी तिलक दिखाई दे रहा है। तस्वीर में दोनों माहिका की मां के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी फोटो के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, अब तक न तो हार्दिक पांड्या और न ही माहिका शर्मा ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में फिलहाल इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती और इन्हें महज सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें ही माना जा रहा है।

हार्दिक की पर्सनल लाइफ पहले भी रही चर्चा में
हार्दिक पांड्या की पहली शादी अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। हालांकि, साल 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था। पिछले कुछ समय से हार्दिक और माहिका शर्मा को लेकर डेटिंग की खबरेंदेखा गया है। इतना ही नहीं, क्रिकेट मैचों के दौरान भी माहिका को कई बार हार्दिक को चीयर करते हुए देखा गया है।
यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण
कौन हैं माहिका शर्मा?
24 वर्षीय माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और एक्टिंग में भी अपना करियर बनाया। माहिका पढ़ाई में भी काफी तेज रही हैं और 10वीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने पूरे 10 CGPA हासिल किए थे। फैशन इंडस्ट्री में उन्होंने कई बड़े डिजाइनर्स के साथ काम किया है, जिनमें मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं। साल 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में 'मॉडल ऑफ द ईयर' के सम्मान से भी नवाजा गया था। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्मों और फोटो प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स दोनों को बधाई दे रहे हैं, तो कुछ लोग आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

