क्या शादी करने जा रहे हैं Orry ? Viral हुआ Wedding इनविटेशन
punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 05:58 PM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड की पार्टियों और स्टार्स के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी की खबरें हैं। सोशल मीडिया पर ओरी का एक कथित वेडिंग इनविटेशन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस यह जानने के लिए एकसाइटिड हैं कि क्या ओरी वाकई इसी वीकेंड शादी करने जा रहे हैं?

वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड
वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड में 26 और 27 सितंबर को दो दिन के 'वेडिंग वीकेंड' का जिक्र किया गया है। इसमें शुक्रवार शाम 'महफिल-ए-सूफियाना', जबकि शनिवार को 'रंग-ए-इश्क' और 'शादी मुबारक' जैसे इवेंट रखे गे हैं। इनविटेशन डिजाइन भी काफी अक्ट्रेक्टिव है।और इसमें राजस्थान की शाही झलक देखने को मिल रही है, जिससे यह किसी भव्य शादी का निमंत्रण लग रहा है।

सोशल मीडिया पर शादी की चर्चा तेज
मामला तब और दिलचस्प हो गया जब ओरी ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम पर इस निमंत्रण से जुड़े कुछ वीडियो दोबारा साझा किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर ओरी की जिंदगी में कौन आने वाला है और क्या वह सच में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं? हालांकि, ओरी की ओर से अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट तो नहीं की गई है। उन्होंने न तो शादी की पुष्टि की है और न ही किसी दुल्हन के बारे में कोई जानकारी साझा की है। ऐसे में फिलहाल वायरल हो रहे निमंत्रण ने सिर्फ लोगों की एक्साइिटमेट बढ़ाई है।


अब तो 26 और 27 सितंबर को होने वाले इन इवेंट्स में ही साफ होगा कि ओरी सच में अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं या ये सिर्फ कोई प्रेंक चल रहा है। वैसे ओरी की स्टोरी में ये कार्ड आपको देखने को मिल जाएगा।

