IPL टीम की मालकिन बनने जा रही है दुल्हन, फेमस म्यूजिक डायरेक्टर के साथ बंधेंगी शादी के बंधन में
punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 11:19 AM (IST)
नारी डेस्क: यह पक्का हो गया है! भारत के टॉप म्यूजिक डायरेक्टर्स में से एक अनिरुद्ध रविचंदर इस साल नवंबर में काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं। काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और IPL फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' की मालकिन हैं। इस म्यूजिक डायरेक्टर की शादी की खबर तब कन्फर्म हुई जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने X पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें बताया गया कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
Sun Group Chairman Shri Kalanithi Maran and his wife, Smt. Kavery Maran, met Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy at his residence in Jubilee Hills and invited him to the wedding reception of their daughter, Kavya Maran. The wedding reception of Kavya Maran and Anirudh Ravichander is scheduled to be held in Chennai on November 21. #KalanithiMaran #KavyaMaran
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) October 16, 2026
तेलंगाना CM कार्यालय के पोस्ट में लिखा था- "सन ग्रुप के चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और उनकी पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया।" इसमें आगे कहा गया, "काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा।" #कलानिधिमारन #काव्यामारन कुछ अनपुष्ट खबरों में दावा किया गया है कि शादी 11 नवंबर को ग्रीस में होने वाली है। अनिरुद्ध और काव्या मारन की शादी की खबरें पहली बार 2025 में सामने आई थीं। पिछले साल जून में, म्यूजिक डायरेक्टर ने इंटरनेट पर चल रही इन अफवाहों को खारिज कर दिया था, जिनमें दावा किया गया था कि वह काव्या मारन से शादी करने वाले हैं।
तब उन्होंने अपने 'X' अकाउंट पर लिखा था5 "शादी? हाहा... शांत हो जाइए दोस्तों। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें।" रेडिट पर एक पोस्ट के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को एक साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं और शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। उनकी शादी की खबर ऐसे समय में आई है, जब डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर 2' - जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं और संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है - दुनिया भर में सुपरहिट साबित हुई है। गौरतलब है कि कलानिधि मारन के 'सन पिक्चर्स' द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'जेलर' ने दुनिया भर में 650 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

