दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनीं मां, घर में गूंजी किलकारी

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 07:20 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल दूसरी बार माता-पिता बन गया है। दीपिका ने एक बार फिर बेटी को जन्म दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

दीपिका-रणवीर ने दी गुड न्यूज

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी दी। पोस्ट के कैप्शन में नजर से बचाने वाला इमोजी भी लगाया गया है। पोस्ट सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के लिए प्यार और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

PunjabKesari

'वेलकम बेबी गर्ल'

कपल की शेयर की गई पोस्ट में एक नन्हे बच्चे के पैरों का निशान बना हुआ है। इसके साथ लिखा है— 'वेलकम बेबी गर्ल 19.9.2026' और नीचे दीपिका, दुआ और रणवीर के नाम लिखे हैं। इस पोस्ट से साफ है कि कपल ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। हालांकि, उन्होंने अभी बच्ची के नाम या अन्य निजी जानकारी के बारे में कुछ नहीं बताया है।

यें भी पढ़ें : ‘दूधिया बदन’ वाले बयान पर फिर बोले Annu Kapoor, तमन्ना भाटिया को लेकर कही ये बड़ी बात

कुछ दिन पहले शेयर की थी फैमिली फोटो

बता दें कि कुछ ही दिन पहले दीपिका और रणवीर ने अपनी फैमिली फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी दुआ भी नजर आई थीं। तस्वीरों के दौरान दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी थीं। अब दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद दीपिका और रणवीर का परिवार चार से बढ़कर पांच सदस्यों का हो गया है। फैंस कपल की इस नई खुशी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static