‘हम साथ-साथ हैं’ की यादें हुईं ताजा, सलमान खान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं Actress

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 12:13 PM (IST)

नारी डेस्क : सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के आने वाले एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे सलमान खान के साथ स्टेज पर नजर आ रही हैं। सोनाली को सलमान के साथ देखकर फैंस को 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की याद आ गई। प्रोमो में दोनों की खास बॉन्डिंग और फिल्म से जुड़ा एक मजेदार मोमेंट भी देखने को मिलता है।

‘बिग बॉस 20’ के स्टेज पर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे

नए प्रोमो में सोनाली बेंद्रे सलमान खान के साथ दिखाई देती हैं। सोनाली और सलमान को एक साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों ने फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में प्रीति और प्रेम का किरदार निभाया था। ऐसे में उनकी यह मुलाकात दर्शकों के लिए किसी रीयूनियन से कम नहीं लग रही है। सोनाली बेंद्रे के साथ कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी शो में पहुंचे हैं। दोनों अपने रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के प्रमोशन के लिए सलमान के शो पर आए हैं।

PunjabKesari

मुनव्वर ने दिलाई ‘हम साथ-साथ हैं’ की याद

प्रोमो में मुनव्वर फारूकी कहते नजर आते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे वह ‘हम साथ-साथ हैं’ के किसी सीन में आ गए हों। वह सलमान और सोनाली को देखकर ‘प्रेम’ और ‘प्रीति’ का जिक्र करते हैं। इसके बाद सोनाली बेंद्रे के हाथ में हलवे की प्लेट नजर आती है। वह सलमान के लिए हलवा लेकर आती हैं और कहती हैं कि जब बात ‘हम साथ-साथ हैं’ की हो रही है, तो हलवा तो आना ही चाहिए।

यें भी पढ़ें : सोते समय अचानक शरीर में लगते हैं झटके, जानिए क्यों होता है Hypnic Jerk

सलमान-सोनाली की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल

सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की इस मुलाकात ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। दोनों को एक साथ देखकर सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के पुराने पलों को याद कर रहे हैं। अब दर्शकों को इंतजार है कि शो के इस एपिसोड में दोनों के बीच और कौन-कौन से मजेदार पल देखने को मिलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static