‘मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं...’ Yuvika Chaudhary 42 की उम्र में दूसरी बार बनने वाले हैं मां!
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 04:10 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी अभिनेत्री युविका चौधरी और उनके पति Prince Narula एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में युविका ने अपने व्लॉग में ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए और उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गईं।
युविका चौधरी ने कहा- मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं...
अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में युविका चौधरी शूटिंग के लिए तैयार होती नजर आईं। शूटिंग लोकेशन पर पहुंचने के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, मैं प्रेग्नेंट हो गई हूं। एक घंटे पहले तक सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन अचानक मैं प्रेग्नेंट हो गई। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति प्रिंस नरूला दूसरा बच्चा चाहते थे, इसलिए वह इसके लिए तैयार हो गई हैं। वीडियो में युविका का बेबी बंप भी नजर आया, जिसके बाद फैंस को लगा कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं युविका?
दरअसल, युविका चौधरी की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें पूरी तरह सच नहीं हैं। व्लॉग में दिखाया गया बेबी बंप उनकी वास्तविक प्रेग्नेंसी का नहीं, बल्कि शूटिंग के दौरान निभाए जा रहे एक किरदार का हिस्सा था। यानी युविका फिलहाल दूसरी बार मां बनने वाली नहीं हैं और उन्होंने यह बात अपने शूटिंग लुक को लेकर कही थी।
यें भी पढ़ें : लीवर-किडनी को चुपचाप नुकसान पहुंचा सकता है अखबार में लिपटा खाना, जानें कैसे
बिग बॉस से शुरू हुई थी लव स्टोरी
युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की मुलाकात Bigg Boss 9 में हुई थी। शो के दौरान ही प्रिंस युविका को पसंद करने लगे थे और उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया था। शो खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ। फरवरी 2018 में दोनों ने सगाई की और उसी साल अक्टूबर में पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी रचा ली।

2024 में बने थे बेटी के माता-पिता
शादी के करीब छह साल बाद, साल 2024 में प्रिंस और युविका ने IVF की मदद से अपनी बेटी Ekleen Narula का स्वागत किया था। फिलहाल दोनों अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं और परिवार के साथ खुशहाल समय बिता रहे हैं।

