घर के झगड़ों के बीच बीता बचपन, मां की ताकत बनकर उभरीं रीम शेख
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 04:30 PM (IST)
नारी डेस्क: टीवी एक्ट्रेस रीम शेख को तो सब जानते ही है, लाफ्टर शेफ में वह जन्नत जुबैर के साथ नजर आती रही है, वह जितनी चुलबुली दिखती हैं वैसे उनका बचपन रहा नहीं है। बचपन में उन्होंने मार-पीट, लड़ाई-झगड़े देखे हैं और उसी डर के माहौल में वह सहमी हुई बड़ी हुई। दरअसल, ये लड़ाई उनके पेरेंट्स की थी।
बचपन में देखे झगड़े और डर
रीम शेख की मां शीतल शेख ने 21 साल की उम्र में अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम से शादी की थी। प्यार में दीवानी हुई शीतल हिंदू घर से थी लेकिन वह समर शेख से शादी कर शीतल शेख बनी लेकिन ये शादी जल्द ही घरेलू हिंसा में बदल गई। रीम की मां शीतल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो शादी के बाद जल्दी मां बन गई थी और जब रीम ने 5 साल बाद टीवी में काम करना शुरू किया तब फैमिली से दोबारा उनकी बातचीत शुरू हुई।

मां के लिए बेटी बनी ताकत
रीम ने पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने बचपन में पेरेंट्स की लड़ाई देखी और इसी डर में वह बड़ी हुई। इस दर्द को देखते हुए उन्होंने अपनी मां का साथ दिया और पति से तलाक लेने की सलाह दी ताकि वह बेहतर जिंदगी जी सकें। रोज-रोज के झगड़ों और दुख से उन्हें छुटकारा मिले।
ये भी पढ़ें: 82 साल की उम्र, कांपते हाथ, नहीं मानी हार, मुंबई की सड़कों पर मेहनत कर मिसाल बने मनसुख काका
टीवी इंडस्ट्री में बनाई खास पहचान
तलाक के बाद रीम की मां ने अपनी बेटी की परवरिश अकेले की और उन्हें अभिनय की दुनिया में एक सफल मुकाम हासिल करने में मदद की। कुछ समय बाद रीम की मां ने दोबारा शादी भी की। रीम की एक सौतेली बहन रिया भी है जो एयर होस्टेस हैं और ज्यादातर देश से बाहर ही रहती हैं।


