दीपिका पादुकोण के पिता ने बताया उनकी बेटी और दामाद किस तरह कर रहे हैं दुआ की परवरिश

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 04:37 PM (IST)

नारी डेस्क: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण नाना बनने का पूरा मजा ले रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने अपनी नातिन दुआ पादुकोण सिंह को लेकर कहा कि वह एक मिलनसार बच्ची बताया। प्रकाश ने दीपिका और रणवीर सिंह के पेरेंटिंग स्टाइल के बारे में भी खुलकर बात की। उनका कहना है कि कपल बेटी की देखभाल में सक्रिय माता-पिता हैं। 

PunjabKesari
'द इंडियन एक्सप्रेस' के साथ एक इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने कहा-  "बेशक दीपिका ज़्यादा काम करती हैं, लेकिन जब रणवीर काम नहीं कर रहे होते हैं तो वे भी काफ़ी मदद करते हैं। मदद के लिए दोनों परिवार भी मौजूद रहते हैं।" बातचीत के दौरान, उन्होंने माना कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि नाना बनने से वे कितने बदल जाएंगे। उन्होंने याद किया कि वे अक्सर सोचते थे कि "दादा-दादी अपने पोते-पोतियों को लेकर इतना लाड़-प्यार क्यों दिखाते हैं", अब नातिन आने के बाद अब वे उन भावनाओं को पूरी तरह समझते हैं।

PunjabKesari
प्रकाश ने बताया कि जब भी दुआ बेंगलुरु आती हैं, तो वे और उनकी पत्नी उज्जला उन्हें रोज़मर्रा के ऐसे अनुभव देने की कोशिश करते हैं जो कई सेलिब्रिटी बच्चों को लगातार लोगों की नज़र में रहने के कारण शायद ही मिल पाते हैं। उन्होंने बताया कि वे उसे मेट्रो की सवारी, ऑटो-रिक्शा की यात्रा और शाम को स्थानीय पार्कों में घुमाने ले जाते है।   पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने अपने दामाद रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'धुरंधर' की भी तारीफ़ की । उन्होंने इसे बेहतरीन एक्टिंग वाली एक अच्छी फ़िल्म बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उन्हें इसमें जरूरत से ज़्यादा हिंसा लगी।

PunjabKesari

पादुकोण ने रणवीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- "हम साथ में काफी समय बिताते हैं। असल में, दोनों परिवार बहुत करीब हैं। हम साल में कम से कम एक बार साथ में छुट्टियां मनाने जाते हैं। हमारी कई चीज़ें एक जैसी हैं, क्योंकि उन्हें स्पोर्ट्स में बहुत दिलचस्पी है। वह मुझसे स्पोर्ट्स के बारे में बात करते रहते हैं और मैं उनसे फिल्मों के बारे में पूछता रहता हूं क्योंकि मैं इस बिज़नेस के बारे में सीखना चाहता हूं। हमें बहुत ज़्यादा समय नहीं मिल पाता क्योंकि वे सभी व्यस्त रहते हैं, लेकिन जितना भी समय मिलता है, हम साथ बैठकर फुटबॉल या क्रिकेट का मज़ा लेना पसंद करते हैं।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static