औषधी के जनक भी है भगवान धनवंतरी, जानिए आयुर्वेद के फायदे

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 04:36 PM (IST)

आज पूरे भारत में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शॉपिंग करना काफी शुभ माना जाता है इसलिए लोग गहने, बर्तनों की खरीदते है। वहीं धनतेरस का संबंध पैसे व शॉपिंग से ही नहीं बल्कि सेहत से भी है। जिसा तरह से लोग इस दिन वैभव धन के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते है उसी तरह से इस दिन अच्छी सेहत के लिए धनवंतरि देवता की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अपने साथ अमृत का कलश व आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे इसलिए उन्हें औषधि का जनक भी कहा जाता है। चलिए बताते है आपको क्या है आयुर्वेद व इससे सेहत को क्या फायदे होते है।

 

जीवन जीने की कला है आयुर्वेद

आयुर्वेद में रोग का उपचार करने के लिए ज्यादातर हर्बल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं ग्रंथों के अनुसार कुछ खनिज और धातु पदार्थं का भी इस्तेमाल औषधि बनाने में किया जाता है।  यह सिर्फ चिकित्सा का माध्यम नहीं है बल्कि जीवन जीने की एक कला भी हैं। जिसमें व्यक्ति को सिखाया जाता है कि वह किस तरह से एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।  ऐसे कई शोध है जिसमें इसे विज्ञान से जुड़ा हुआ माना जाता है।

PunjabKesari,Nari

 

आयुर्वेद के लाभ 

- इससे व्यक्ति की शारीरिक व मानसिक दोनों स्थितियों में सुधार होता है। 

- आयुर्वेदिक औषधियों से सेहत पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है। 

- इससे न केवल बीमारियों का इलाज होता है बल्कि रोग पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं। 

- रोग के इलाज के लिए भोजन व जीवनशैली में सरल परिवर्तनों के द्वारा रोगों को दूर करने के उपाय भी बताए जाते हैं। 

- आयुर्वेदिक औषधियां स्वस्थ लोगों को भी उपयोग होते हैं। 

- यह इलाज दूसरे इलाजों के माध्यम से सस्ता होता है क्योंकि इसमें प्रयोग होने वाले अधिकतर जड़ी- बूटियां व मसाले आसानी से मिल जाते है। 

 

नहीं होता कोई साइड-इफेक्ट्स 

आयुर्वेदिक से बीमारियों का इलाज करने से सेहत को किसी भी तरह का साइड-इफेक्ट नहीं होता है उल्टा इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है। 

 

PunjabKesari,Nari

इन बातों का रखें ध्यान 

आयुर्वेद में प्रयोग होने वाली जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कभी भी खुद न करें अगर आपको उसका सही ज्ञान नहीं है। कई बार कम या अधिक मात्रा में लेने से आपकी सेहत पर गलत असर भी पड़ सकता हैं। इन दवाओं को हमेशा जानकार या आयुर्वेदिक डॉक्टर की देख-रेख में ही लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Related News

static