नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

punjabkesari.in Sunday, Jul 27, 2025 - 11:34 AM (IST)

नारी डेस्क:  नाग पंचमी हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो हर साल श्रावण मास में पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व नाग देवताओं को समर्पित होता है और इस दिन पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक कार्य किए जाते हैं। साल 2025 में नाग पंचमी 29 जुलाई (मंगलवार) को मनाई जाएगी।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन रोटी (रोटियां) नहीं बनाई जातीं? आइए जानें इसके पीछे की वजह क्या है।

 नाग पंचमी पर रोटी न बनाने की मान्यता क्यों है?

नाग पंचमी के दिन रोटी न बनाने के पीछे कई धार्मिक और पौराणिक मान्यताएं हैं

PunjabKesari

लोहे के तवे का उपयोग वर्जित होता है

अधिकतर घरों में रोटी लोहे के तवे पर बनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

तवा सांप के फन से जुड़ा होता है

मान्यता है कि तवे का गोल आकार और उसका काला रंग सांप के फन से मिलता-जुलता होता है। इसीलिए नाग पंचमी पर तवे को आग पर रखने को नाग देवता का अपमान माना जाता है, जिससे वे नाराज हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सावन सोमवार व्रत 2025: साबूदाना खाने के 5 मज़ेदार और हेल्दी तरीके

 राहू दोष से जुड़ी धारणा

कुछ शास्त्रों के अनुसार, तवे को राहु ग्रह का प्रतीक भी माना जाता है। नाग पंचमी के दिन तवे का उपयोग करने से राहू दोष लग सकता है, जिससे जीवन में बाधाएं, रोग और आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranjana Ranjana (@acharyaranjanaa)

 

 नाग पंचमी 2025 का शुभ मुहूर्त

पूजा का मुहूर्त: 29 जुलाई 2025 को सुबह 06:14 से 08:51 तक

पंचमी तिथि प्रारंभ: 28 जुलाई रात 11:24 बजे

पंचमी तिथि समाप्ति: 29 जुलाई रात 12:46 बजे

क्या करें नाग पंचमी पर?

नाग देवता की पूजा करें और दूध, फूल, दूर्वा अर्पित करें

रुद्राभिषेक कराएं

काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए विशेष पूजा करवाएं

हल्का और सात्विक भोजन करें

लोहे और तवे से बनी चीजों से बचें

PunjabKesari

इस दिन श्रद्धा और संयम से की गई पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। रोटी न बनाने की यह परंपरा आस्था और मान्यताओं से जुड़ी हुई है, जो वर्षों से चली आ रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static