नूतन ने क्यों जड़ा था संजीव कुमार को थप्पड़? जानें वो विवादित किस्सा

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 06:51 PM (IST)

नारी डेस्क : हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा Nutan अपने दौर की बेहतरीन और संवेदनशील एक्ट्रेस मानी जाती थीं। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा फिर चर्चा में है, जिसने उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया था। यह किस्सा जुड़ा है दिग्गज अभिनेता Sanjeev Kumar के साथ, जब नूतन ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया था।

कैसे शुरू हुई थी दोस्ती?

नूतन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि संजीव कुमार उनके पैर की उंगली के नाखून के बराबर भी नहीं हैं। क्या समझते हैं वो? मैं उनके लिए अपने पति को छोड़ूंगी? मेरे पति बहुत शानदार पर्सनैलिटी के मालिक हैं।" लेकिन ये बात उन्होंने क्यों कही थी चलिए बताते हैं। नूतन ने साल 1972 में स्टारडस्ट मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था, इससे पहले साल 1970 में फिल्म देवी के सेट पर उन्होंने संजीव कुमार को थप्पड़ जड़ा था और यहीं से दोनों में कड़वाहट शुरू हुई थी। नूतन ने संजीव कुमार के साथ पहली बार गौरी फिल्म में काम किया था। इस दौरान उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। नूतन संजीव कुमार को अपना अच्छा दोस्त मानती थी लेकिन एक दिन उन्होंने कहीं पर एक आर्टिकल पढ़ा जिसमें लिखा गया था कि संजीव कुमार और नूतन के बीच कुछ चल रहा है।

PunjabKesari

अफवाहों से टूटा भरोसा

इंटरव्यू में नूतन ने कहा था,"पहले तो आर्टिकल पढ़कर उन्हें हंसी आई लेकिन बाद में वह परेशान भी हुई क्योंकि उनके और संजीव कुमार के बारे में लिखा जा रहा था कि वो एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं और नूतन अपने पति भी छोड़ने के लिए तैयार हैं और शॉकिंग खुलासा करते हुए नूतन जी ने कहा था कि संजीव कुमार ने जानबूझकर खुद ही वो अफ़वाहें उड़ाई थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि नूतन ने उनके साथ रहना शुरू कर दिया है और नूतन अपने बेटे  की कस्टडी लेने की प्लानिंग कर रही हैं। इस पर नूतन जी ने कहा था,"संजीव कुमार ने ये कहा था कि हम दोनों ये सोचने लगे हैं कि मेरे बेटे मोहनीश की कस्टडी मुझे कैसे मिलेगी। बकवास। क्या सोचा था संजीव कुमार ने? मैं उनके लिए अपने शानदार पति को छोड़ दूंगी। संजीव कुमार उनके पैर की उंगली के नाखून के बराबर भी नहीं हैं।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

थप्पड़ का पूरा किस्सा

इसी के साथ नूतन ने वो घटना भी बताई जब उन्होंने संजीव कुमार को थप्पड़ भी मारा था। नूतन जी ने बताया था, कि उन्होंने देवी फ़िल्म के सेट पर संजीव कुमार से उन सभी बातों के बारे में बात करने की कोशिश की तो संजीव कुमार ने बहुत भद्दे बर्ताव के साथ एटीट्यूड भी दिखाया। उनका वो स्टाइल देखकर मैंने उनसे बहुत आराम से कहा कि मुझे बात करनी है लेकिन उन्होंने बहुत गंदे तरीके से एक कुर्सी की तरफ़ इशारा किया। जैसे वो कह रहे हों कि वहां जाओ और चुपचाप बैठ जाओ। बस वहीं मेरा सब्र टूट गया। मैंने एक ज़ोरदार तमाचा संजीव कुमार को मार दिया।

PunjabKesari

पर्सनल और प्रोफेशनल असर

बता दें कि नूतन ने कहा था कि एक निजी नजदीकी सोर्स ने उन्हें सबूत के साथ ये जानकारी दी थी कि संजीव कुमार ने ही ये सारी अफवाहें उड़ाई थी। संजीव कुमार ने मीडिया के लोगों से कहा था कि नूतन उनसे शादी करना चाहती हैं। और उनके साथ रह रही हैं लेकिन नूतन ने यह भी बताया कि इस थप्पड़ का उन्हें कोई अफसोस नहीं रहा हालांकि कहा ये भी गया कि इसका फर्क नूतन की जिंदगी में पर्सनली व प्रोफेशनली दोनों पर पड़ा। कुछ फ़िल्में भी उनके हाथ से निकल गई थी। नूतन ने यह भी कहा था कि लोगों को ये पता था कि थप्पड़ मारा लेकिन इसका कारण क्या था ये नहीं जानते। हालांकि नूतन के पति रजनीश बहल ने उनका साथ दिया। नूतने कहा था कि जो सपोर्ट और केयर मुझे चाहिए थी वो मेरे पति ने मुझे दी। मेरे पति बहुत अच्छे इंसान हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static