संजय दत्त और मान्यता दत्त ने यूं मनाई शादी की सालगिरह, मान्यता के ग्लैमरस लुक्स ने खींचा ध्यान

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 03:14 PM (IST)

नारी डेस्क: संजय दत्त और मान्यता दत्त की शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर एनिवर्सरी विश किया और कई खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो शेयर किए। इन तस्वीरों में जहां संजय दत्त हमेशा की तरह डैशिंग नजर आए, वहीं 47 साल की मान्यता दत्त अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक्स से सबका ध्यान खींच ले गईं। जुड़वा बच्चों की मां होने के बावजूद उनका फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस देखने लायक है।

विंटर लुक में दिखाया स्टाइल

एक तस्वीर में कपल वेकेशन के दौरान विंटर आउटफिट में नजर आया। मान्यता ने बेज रंग की प्लीटेड स्कर्ट के साथ मैचिंग स्वेटर और फर जैकेट पहनी थी। उन्होंने बूट्स और चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया, जो बेहद स्टाइलिश लगा। एक अन्य लुक में उन्होंने ऑरेंज और ब्लैक स्ट्राइप्स वाली स्कर्ट के साथ ब्लैक टाइट्स और फर जैकेट कैरी की। संजय दत्त ने जींस के साथ बॉम्बर जैकेट और ओवरकोट पहनकर अपना डैशिंग अंदाज दिखाया।

PunjabKesari

बच्चों के साथ ट्विनिंग

एक तस्वीर में पूरा परिवार ट्विनिंग करता नजर आया। संजय दत्त ने सफेद रंग का वी-नेक चिकनकारी कुर्ता पहना, जिसे उनके बेटे ने भी मैच किया। वहीं मान्यता हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में दिखीं, जिसे उन्होंने स्लीवलेस सीक्विन चोली और लॉन्ग जैकेट स्टाइल श्रग के साथ पहना। उनकी बेटी ने भी मैचिंग रंग का कुर्ता-सलवार पहना, जिससे परिवार का लुक और खास बन गया।

मिनी ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज

मान्यता का एक लुक हॉल्टर नेक प्रिंटेड मिनी ड्रेस में भी देखने को मिला। ड्रेस में फ्रिल और अलग-अलग रंगों का खूबसूरत पैटर्न था, जो उन्हें काफी कूल और ग्लैमरस बना रहा था। संजय दत्त ने इस दौरान ऑरेंज प्रिंटेड शर्ट और हल्के पीले रंग की ढीली पैंट पहनी। दोनों ने चश्मा लगाकर अपना स्टाइल पूरा किया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  सफेद सूट में छा गईं आलिया भट्ट, सादगी भरे लुक से जीता सबका दिल

मैक्सी ड्रेस में दिखा एलिगेंट रूप

एक अन्य तस्वीर में मान्यता पिंक और ऑरेंज शेड की फ्लोरल प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस में रफल डिटेलिंग और बेल स्लीव्स थीं, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थीं। उन्होंने सादा राउंड नेकलाइन के साथ डोरी वाला डिजाइन कैरी किया। वहीं संजय दत्त ने सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी।

ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग

कपल ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं। इनमें मान्यता ब्लैक स्लीवलेस बॉडी-हगिंग ड्रेस में दिखीं, जिसे उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ स्टाइल किया। संजय दत्त ने ब्लैक टी-शर्ट और रिप्ड जींस पहनकर उनके साथ ट्विनिंग की।

कैजुअल लुक में भी दिखी केमिस्ट्री

एक फोटो में दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। मान्यता ने सफेद हाफ स्लीव्स टॉप और रिप्ड जींस पहनी, जबकि संजय सफेद शर्ट में दिखे। दोनों हंसते-मुस्कुराते रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आए।

PunjabKesari

कुल मिलाकर, शादी की 18वीं सालगिरह पर शेयर की गई इन तस्वीरों में मान्यता दत्त का हर अंदाज शानदार और फैशनेबल लगा। उन्होंने मिनी ड्रेस, स्कर्ट, जींस और लहंगे हर आउटफिट को पूरे कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ कैरी किया। वहीं संजय दत्त भी हर लुक में उनके साथ शानदार नजर आए। यह कपल आज भी अपने प्यार और स्टाइल से फैंस को इंस्पायर कर रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static