Jasmin Bhasin संग शादी पर Aly Goni ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'समय आने पर...

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 12:24 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक Aly Goni और Jasmin Bhasin लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस को अब भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, बार-बार एक ही सवाल पूछे जाने से अली गोनी अब थोड़ा परेशान नजर आ रहे हैं।

शादी के सवालों पर अली ने तोड़ी चुप्पी

अली गोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर कर शादी को लेकर लगातार पूछे जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा सबको। मेरे रिश्तेदार मेरे इतने पीछे नहीं पड़े, जितने यहां इंस्टा पर लोग पड़े हैं। अपना-अपना काम करो और हमें खुश रहने दो।" अली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

PunjabKesari

इस साल हो सकती है शादी!

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान जब अली से उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस मामले में सब कुछ ऊपरवाले के हाथ में है। उन्होंने यह भी बताया कि जैस्मिन शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह खुद भी जल्द शादी करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, अली ने इशारों-इशारों में यह भी संकेत दिया कि इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

यें भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला: कैंसर, एंटीबायोटिक और टीकों पर अब QR कोड जरूरी

दोस्ती से प्यार तक का सफर

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की दोस्ती की शुरुआत एडवेंचर रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi के दौरान हुई थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता असल मायनों में Bigg Boss 14 के घर में प्यार में बदल गया। शो के दौरान दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और तभी से यह जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं।

PunjabKesari

जैस्मिन के बर्थडे पर अली का खास अंदाज

28 जून को जैस्मिन भसीन अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर उनका एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें जैस्मिन केक काटती नजर आ रही हैं। अली के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने भी जमकर प्यार बरसाया। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैस्मिन भसीन जल्द ही Khatron Ke Khiladi 15 में नजर आ सकती हैं। वहीं, फैंस अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी शादी की खुशखबरी का भी इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static