जेल में बैठी सिया गोयल के पापा अपने बिजनेस पर दे रहे ध्यान, सवाल पूछने पर बोले- मेरी तबीयत ठीक नहीं है
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 07:02 PM (IST)
नारी डेस्क: पुणे के बिज़नेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने परिवार पर आई एक बहुत बड़ी और दुखद घटना के छह दिन बाद पुणे के मार्केट यार्ड में अपनी ड्राई फ्रूट और मसाले की दुकान फिर से खोली। एक तरफ उनकी बेटी पुलिस कस्टडी में है तो वहीं दूसरी तरफ वह अपने काराेबार की तरफ ध्यान देने में जुट गए हैं। हालांकि उन्होंने इस दौरान मीडिया के किसी भी सवालों का जवाब नहीं दिया, उन्होंने तबीयत ठीक ना होने की बात भी कही।
यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर के आलीशान घर में घुसा पानी, लाखों का सामान हुआ खराब !
प्रवीण गोयल ने कहा कि खराब सेहत की वजह से वह इस मामले पर बात करने की हालत में नहीं हैं। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा कि जब पुलिस अधिकारी उनके घर आए थे, तो वह उनसे नहीं मिले और उनसे किसी भी चीज़ के बारे में पूछताछ नहीं की गई। उन्होंने बताया- पुलिस आघर आई थी, लेकिन मैं किसी से नहीं मिला। उन्होंने अपना काम किया और करीब 30-45 मिनट तक यहां रहे। डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं इस मामले पर बात नहीं करना चाहता। मुझमें इसके लिए हिम्मत नहीं है, पुलिस ने मुझसे कुछ नहीं पूछा।"
यह भी पढ़ें: चाय पीते ही 12वीं के छात्र की हुई मौत, डॉक्टर ने समझाया एक घूंट लेते ही क्यों रुक गई लड़के की सांसे
वहीं दुकान खोलने को लेकर उन्होंने कहा कि घर पर रहना बहुत मुश्किल हो गया था और उन्हें ग्राहकों के कुछ ऑर्डर पूरे करने थे। वहीं इसी बीच पुणे पुलिस केतन अग्रवाल की हत्या की जांच कर रही है। पुलिस जांच के तहत मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है। यह मामला तब चर्चा में आया जब पुलिस ने आरोप लगाया कि लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान केतन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है, और पुलिस अधिकारियों ने इस अपराध को एक सुनियोजित घटना बताया है।

