बॉयफ्रेंड के साथ Cafe में बैठकर सिया गाेयल ने मंगेतर के मर्डर की बनाई थी प्लानिंग, CCTV फुटेज आया सामने

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 06:53 PM (IST)

नारी डेस्क:  पुणे के लोहगढ़ किले की घटना की जांच में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शुरुआत में पुणे के एक बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को हादसा माना गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह एक सोची-समझी हत्या थी। इस मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल से जुड़े कई और राज़ भी सामने आ रहे हैं। ताज़ा खुलासों से पता चला है कि गोयल और उनके प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी ने एक वेकेशन ट्रिप के दौरान अग्रवाल की हत्या करने और उसे "गलती से गिरने" का मामला दिखाने की विस्तार से योजना बनाई थी।

PunjabKesari
CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें गोयल को लोहगढ़ किले से अपने मंगेतर को धक्का देकर मारने से पहले एक कैफे में चौधरी से मिलते हुए देखा जा सकता है। वायरल हा रहे एक CCTV फुटेज के अनुसार, दोनों 18 जून को पुणे के एक कैफे में मिले थे और वहीं उन्होंने 26 वर्षीय अग्रवाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुणे पुलिस ने दोनों पर हत्या और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, सिया और चेतन ने 18 जून को पुणे के एक कैफे में हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने अग्रवाल की हत्या की योजना पर चर्चा की और किले पर ऐसी खास जगहों की पहचान भी की जहां से उसे धक्का देकर मारा जा सके। उसी दिन, गोयल अग्रवाल के साथ लोहगढ़ किले गईं, जबकि चौधरी चुपके से उनके पीछे-पीछे पहाड़ी रास्ते पर चल रहे थे।

PunjabKesari
सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे के बीच गोयल ने अग्रवाल के परिवार को फोन करके बताया कि वह एक खाई में गिर गए हैं। उन्होंने परिवार को बताया कि ट्रेकिंग के दौरान उनका पैर फिसल गया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर उन्हें पीछे से धक्का दिया था। इससे पहले, पुलिस ने गोयल और चौधरी दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की थी। दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है और उनसे कल देर रात तक पूछताछ की गई। पुणे के एक जाने-माने बिजनेसमैन के बेटे अग्रवाल की सगाई इस साल फरवरी में गोयल से हुई थी। दोनों परिवार नवंबर में होने वाली एक शानदार शादी की तैयारी कर रहे थे, जिसमें प्राइवेट जेट और महल जैसे वेन्यू शामिल होने की खबर है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static