सिया की करतूत से पिता को आया हार्ट अटैक, मां बोली- मेरी बेटी को भी फेंक दो खाई में

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 09:40 AM (IST)

नारी डेस्क: व्यवसायी केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने अपनी बेटी के लिए कड़ी सज़ा की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बेटी इस अपराध की दोषी पाई जाती है, तो उसे भी वही सज़ा मिलनी चाहिए और उसे उसी जगह से नीचे फेंक दिया जाना चाहिए जहां पीड़ित को फेंका गया था। बेटी की इस करतूत के कारण सिया के पिता को हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है कि केतन मर्डर केस की चल रही जांच के बहुत ज्यादा तनाव के कारण उनकी ये हालत हुई।

PunjabKesari
हमें चेतन की नहीं थी कोई जानकारी: सिया की मां

पत्रकारों से बात करते हुए पूजा गोयल ने कहा कि "सिया ने शादी को लेकर कभी कोई असंतोष ज़ाहिर नहीं किया, परिवार को चेतन के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी" उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सगाई के बाद से उनकी बेटी ने सिर्फ़ केतन से ही बात की थी। वह कहती हैं-"...अगर इसमें किसी की भी गलती है, तो उन्हें सबसे कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। भले ही उसमें मेरी बेटी ही क्यों न शामिल हो। अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे भी उसी जगह से फेंक दिया जाना चाहिए जहां केतन को फेंका गया था...। उन्होंने आगे कहा-" परिवार को सिया और केतन की शादी से बहुत उम्मीदें थीं। बहुत सारी अपेक्षाएं थीं,बहुत प्यार था। केतन का परिवार भी सिया के साथ बहुत प्यार और स्नेह से पेश आता था। सिया ने इस शादी को लेकर कभी कोई नाराज़गी ज़ाहिर नहीं की... हमें चेतन के बारे में कुछ नहीं पता था। सगाई के बाद से वह सिर्फ़ केतन से ही बात करती थी... मुझे नहीं लगता कि वह (अपराध करने के लिए) सहमत हुई होगी, लेकिन अगर जांच में वह दोषी पाई जाती है, तो उसे सबसे कड़ी सज़ा दी जाए..."


सिया के पिता ने भी बेटी को सख्त सजा देने की मांग

 सिया की मां बताती हैं-  शादी के लिए उन्होंने उदयपुर में अनंता रिज़ॉर्ट बुक किया था। इसका खर्च 3 करोड़ रुपये था और हमें शादी पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने थे..."। सिया गोयल की माँ के साथ-साथ उनके पिता प्रवीण गोयल ने भी इस मामले में अपनी बेटी के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार को उनकी बेटी के निजी रिश्तों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। पिता प्रवीण गोयल ने कहा- "जिसने भी यह किया है, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। जिस किले से हमारा केतन गिरा था, जो भी दोषी पाया जाए - भले ही वह मेरी अपनी बेटी ही क्यों न हो - उसे भी वहीं से नीचे फेंक देना चाहिए..."

PunjabKesari
जांच में हुए कई खुलासे

इस बीच, व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि सिया गोयल केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी और उसने अपने दोस्त चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साज़िश रची। पुलिस ने बताया कि सिया और चेतन की मुलाक़ात पिछले साल दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी और बाद में वे एक-दूसरे के क़रीब आ गए। जांचकर्ताओं का दावा है कि पिछले कई महीनों से दोनों लगातार संपर्क में थे और कथित तौर पर केतन को मारने की योजना पर चर्चा कर रहे थे। जांच के मुताबिक, केतन और सिया 31 मई को लोहागढ़ किले गए थे। कहा जा रहा है कि किले के किनारे बैठे केतन को देखकर सिया के मन में उसे मारने का ख्याल आया। पुलिस को शक है कि केतन को मारने की एक कोशिश 14 जून को भी की गई थी, जब सिया ने उसे किले से नीचे धकेलने की कोशिश की थी। जब यह कोशिश नाकाम रही, तो उसने सांप दिखने का शोर मचाया और बाद में कहा कि धक्का गलती से लगा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static