Hunkkaar में नेगेटिव रोल ने रघुबीर यादव पर डाला गहरा असर, शूटिंग से एक दिन पहले आया हार्ट अटैक

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 05:18 PM (IST)

नारी डेस्क: अनुभवी अभिनेता रघुबीर यादव, जिन्हें स्ट्रीमिंग सीरीज 'हुंकार: द रोर' में उनके काम के लिए काफी तारीफ मिल रही है, सीरीज के एक अहम सीन की शूटिंग से पहले एक डरावनी मेडिकल स्थिति से गुजरे। निर्देशक करण कपाड़िया और रघुबीर यादव ने हाल ही में दर्शकों को पर्दे के पीछे की झलक दिखाई। उन्होंने सीरीज के कुछ खास पलों पर चर्चा की, अपनी क्रिएटिव प्रक्रिया के बारे में बताया और सेट से जुड़े कुछ यादगार किस्से साझा किए।
PunjabKesari

बातचीत के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए करण ने बताया कि जब टीम एक बहुत ही अहम 'गवाही वाले सीन' की शूटिंग कर रही थी, तो उससे ठीक एक रात पहले रघुबीर यादव को हार्ट अटैक आ गया था। इस घटना को अपने मजाकिया अंदाज में याद करते हुए रघुबीर ने मजाक में कहा कि वह सीन इतना इंटेंस (गंभीर) था कि उन्हें हार्ट अटैक आने में ही ज्यादा मजा आ गया। यह किस्सा बताता है कि वह सीन कितना मुश्किल रहा होगा और कैमरे के पीछे किस तरह के अनपेक्षित पल सामने आते हैं।

PunjabKesari
 रघुबीर यादव ने अपने किरदार बापजी के रोल में खुद को ढालने के बारे में बात की। इस सीरीज में बापजी के घिनौने काम को दिखाया गया है। उन्होंने बताया था कि इस डार्क और भारी किरदार को निभाते हुए वे मानसिक रूप से काफी थक चुके थे और इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ा था। इस नेगेटिव किरदार का मानसिक दबाव धीरे-धीरे उनकी सेहत पर भी हावी हो गया और फिर शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।  एक्टर ने कहा- 'इसमें तो मैं 50 बार मरा होऊंगा, सच्ची कह रहा हूं। पर्दे के पीछे सुनना मेरे लिए इतना मुश्किल था, मुश्किल क्या, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है।'

PunjabKesari
'हुंकार - द रोर' की कहानी सत्ता, आस्था और प्रभाव की दुनिया पर आधारित है। इसमें 17 साल की मीनू रावत द्वारा एक आध्यात्मिक व्यक्ति पर लगाए गए आरोपों को दिखाया गया है। इस शो का निर्देशन करण डी. कपाड़िया और नित्या मेहरा ने किया है। 'सैयारा' से चर्चा में आईं अभिनेत्री अनीता पड्डा ने इसमें मीनू रावत का किरदार निभाया है। उनके आरोपों के बाद एक बड़ी जांच शुरू होती है और कोर्ट में कानूनी लड़ाई छिड़ जाती है, जो आस्था, सत्ता और न्याय के बीच के जटिल रिश्तों को सामने लाती है। फातिमा सना शेख ने ACP जसलीन सिंह सोइन का किरदार निभाया है, जबकि मोहम्मद जीशान अय्यूब, रघुबीर यादव, राम कपूर और अर्जुन माथुर अहम भूमिकाओं में हैं।  बिड़ला स्टूडियोज़ और अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, और पर्पल पेबल पिक्चर्स (एक मंगाटा फ़िल्म्स प्रोडक्शन) के सहयोग से बनी 'हुंकार: द रोर' (Hunkkaar: The Roar) जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static