कैटरीना ने विक्की कौशल को बताया Perfect Father, बोली- बिजी शेडयूल के बाद भी बेटे को देते हैं पूरा टाइम
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 03:55 PM (IST)
नारी डेस्क: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पिछले साल माता-पिता बने। हालांकि इस जोड़े ने अपनी निजी ज़िंदगी को कैमरों से दूर रखा है यहां तक कि अपने बेटे विहान कौशल को भी लोगों की नज़रों से दूर रखा है फिर भी वे कभी-कभी अपने पारिवारिक जीवन के बारे में बात करते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, कैटरीना ने अपने पति अभिनेता विक्की की खूब तारीफ की और उन्हें एक "बेहतरीन" पिता बताया।

वोग से बातचीत में कैटरीना ने विक्की की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें बहुत धैर्य है और वे बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं। उन्होंने विक्की को अपने जैसे इंसान के लिए एक परफेक्ट पार्टनर बताया, जिसे अक्सर बहुत कुछ कहना होता है। उन्होंने कहा- "विक्की एक बेहतरीन पति हैं वे अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार हैं, उनके पारिवारिक संस्कार बहुत मजबूत हैं और वे एक ईमानदार इंसान हैं। मैं कहूंगी कि विक्की व्यावहारिक रूप से समझदार हैं। उन्होंने कहा- "उनकी सबसे अच्छी बातों में से एक यह है कि वे मुझे हमेशा खुद की तरह रहने की पूरी आजादी देते हैं और मेरी बातें बहुत ध्यान से सुनते हैं, जबकि कभी-कभी मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ होता है।"

कैटरीना ने विक्की की इस खूबी की भी तारीफ की कि अपने काम के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे उनके और उनके बेटे के साथ पूरी तरह से मौजूद रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अपने हाई-प्रोफाइल करियर और माता-पिता की जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाने के चक्कर में, अब उनके पास रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स के लिए कम समय बचता है। उन्होंने कहा- "एक पिता के तौर पर वे कमाल के हैं। उनमें एक अद्भुत खूबी है कि वे विहान और मेरे साथ हर पल पूरी तरह से मौजूद रहते हैं भले ही वे थके हुए हों या उन्होंने दिन में 14, 16 या 18 घंटे काम किया हो। फिलहाल हमारे रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गए हैं, लेकिन विक्की मुझे याद दिलाते रहते हैं कि हर चीज़ का अपना सही समय फिर से आएगा" ।

