फैटी लिवर के लिए खास Diet Plan, जानें क्या खाएं और किससे रखें परहेज?

punjabkesari.in Monday, Nov 22, 2021 - 11:18 AM (IST)

गलत लाइफस्टाइल, खानपान के कारण शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक है फैटी लिवर। लिवर के आसपास ज्यादा फैट जमा होने से फैटी लिवर की परेशानी होती है। इसके कारण पेट फूलना, अपच. वजन घटना, सांसों में बदबू आदि की परेशानी होने लगती है। मगर एक्सपर्ट अनुसार, डेली डाइट में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या से बचा जा सकता है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि इस समस्या में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं...

PunjabKesari

फैटी लिवर से पीड़ित लोग करें इन चीजों का सेवन

 

ब्रोकली

एक्सपर्ट अनुसार, फैटी लिवर से परेशान लोगों को ज्यादा से ज्यादा ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। इसतरह शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम होता है। ऐसे में लिवर मजबूत होता है। इसके अलावा इसमें ट्राइग्लिसराइड और हिपैटिक मैक्रोफेज को कम करने की क्षमता होती है। ऐसे में लिवर हेल्दी रहने में मदद मिलती है।

ओट्स

लिवर में जमा फैट कम करने के लिए आप डेली डाइट में ओट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक होते है। ऐसे में इसकासेवन करने से लिवर बेहतर तरीके से काम करता है। शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से कम होती है। एक्सपर्ट अनुसार ओट्स खाने से नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज होने का खतरा कम रहता है। दूध में ओटमील को तैयार करते समय इसमें 1 चुटकी नमक,बेरी और नट्स डालकर से खाने से दोगुना फायदा मिलेगा।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा एक्स्टा फैट तेजी से बर्न होता है। ऐसे में लिवर हेल्दी रहने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

सब्जियां और फल

एक्सपर्ट अनुसार, सब्जियों और फल में पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को सभी तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में लिवर हेल्दी रहता है।

अखरोट और एवोकाडो

लिवर की समस्याओं से परेशान लोगों को अखरोट व एवोकाडो का सेवन जरूर करना चाहिए। अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से लिवर में मौजूद हिपैटिक ट्राइग्लिसराइड और सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। आप नाश्ते में ओटमील के साथ अखरोट का सेवन कर सकती है। इसके अलावा एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड लिवर में सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) की मात्रा कम और गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) अधिक  होती है। एक्सपर्ट अनुसार, रोजाना नाश्ते में एवोकाडो खाने से शरीर में और लिवर में जमा एक्स्ट्रा फैट घटता है।

फैटी लिवर डाइट चार्ट

 

ब्रेकफास्ट

ओटमील- 1/2 कप या दो चम्मच बादाम बटर के साथ
केला- 1
दूध- 1 गिलास लो फैट मिल्क

लंच

पालक का सलाद (ऑलिव ऑयल के साथ)
रोस्टेड चिकन
उबला हुआ आलू- 1 मध्यम आकार का
ब्रोकली, गाजर और अन्य सब्जियां- 1 बाउल
सेब- 1
दूध- 1 गिलास लो फैट मिल्क

PunjabKesari

स्नैक

2 कटे हुए सेब और 1 चम्मच पीनट बटर
सलाद- 1 कटोरी

डिनर

मिक्स्ड बीन्स सलाद- 1 बाउल
ब्रोकली- 1 कटोरी उबली हुई
बेरी- 1 कप
होल ग्रेन रोटी- 1-2
दूध- 1 गिलास लो फैट मिल्क


फैटी लिवर में ना करें ये गलतियां

एल्कोहल- ज्यादा मात्रा में एल्कोहल का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही इससे अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

चीनी- एक्सपर्ट अनुसार ज्यादा चीनी खाने से भी फैटी लिवर की समस्या बढ़ने का खतरा रहता है। वहीं कैंडी, कुकीज, फ्रूट जूस और सोडा में शर्करा की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में इनका सेवन कम मात्रा में करें।

व्हाइट ब्रेड- फैटी लिवर की समस्या से परेशान लोगों को व्हाइट ब्रेड का सेवन करने से बचना चाहिए। इसे खाने से ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने का खतरा रहता है।

PunjabKesari

रेड मीट- रेड मीट और बीफ में उच्च मात्रा में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है। ऐसे में इनका सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है।

फ्राइड फूड- अधिक तली-भुनी चीजों में फैट और कैलोरी अधिक होती है। ऐसे में फैटी लिवर की समस्या होने पर इसका सेवन करने से परहेज रखें।

नमक- अधिक नमक का सेवन शरीर में ज्यादा मात्रा में पानी जमा कर सकता है। एक्सपर्ट अनुसार फैटी लिवर से बचने के लिए प्रतिदिन 1500 मिलीग्राम से कम सोडियम का ही सेवन करना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static