अंडे-चिकन जैसी ताकत चाहिए? तो रोज़ खाएं ये चमत्कारी चीज

punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 03:37 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर आप शाकाहारी हैं और नॉनवेज नहीं खाते, तो क्या आपके लिए ताकत और ऊर्जा की कमी हो सकती है? यह सवाल कई लोगों के मन में होता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे एक घरेलू उपाय के बारे में जो आपके शरीर को भरपूर ताकत और ऊर्जा देगा। यह चमत्कारी चीज़ आपकी रोज़ की डाइट का हिस्सा बनकर आपके मसल्स को भी मजबूत करेगी और पाचन को दुरुस्त रखेगी। जानिए वह खास चीज़ क्या है!

शरीर को ताकत देने वाला है जीरा

जीरा सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसमें मौजूद विटामिन B12, आयरन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं। विशेषकर वो लोग जो नॉनवेज नहीं खाते, उनके लिए जीरा एक शाकाहारी सुपरफूड बन सकता है। इससे मिलने वाला विटामिन B12 शरीर की थकान, कमजोरी और ध्यान की कमी जैसी समस्याओं को दूर करता है।

PunjabKesari

जीरे का सही इस्तेमाल

अगर आप जीरे से पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके और सही समय पर लेना जरूरी है।

सुबह खाली पेट – एक गिलास गुनगुने पानी में रातभर भिगोया हुआ जीरा पीना बेहद फायदेमंद होता है।

खाने में इस्तेमाल – आप इसे सब्जियों, दालों या चाय में डालकर भी ले सकते हैं।

इससे न केवल पाचन बेहतर होता है, बल्कि दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, भूख कंट्रोल होती है और फैट नहीं जमता।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन एसिडिटी को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है पेट का कैंसर!

क्या जीरा नॉनवेज का विकल्प बन सकता है?

जी हां, भले ही जीरे में नॉनवेज जितना प्रोटीन न हो, लेकिन इसमें मौजूद माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शरीर को भरपूर ताकत दे सकते हैं। यह मसल्स को मजबूत करता है, थकान को कम करता है और कोशिकाओं की मरम्मत में भी मदद करता है। जो लोग शाकाहारी हैं और फिर भी एक्टिव और फिट रहना चाहते हैं, उनके लिए जीरा एक शानदार विकल्प है।

पाचन के लिए भी फायदेमंद

जीरा पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और एसिडिटी से राहत देता है। इसमें मौजूद थाइमोल नाम का तत्व पेट में एंजाइम्स के बनने की प्रक्रिया को तेज करता है। इससे खाना जल्दी और सही तरीके से पचता है, जिससे शरीर को सभी ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

PunjabKesari

जरूरी सावधानियां भी जानें

हालांकि जीरा सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही लें।  एक दिन में 1-2 ग्राम जीरा पर्याप्त होता है। ज्यादा मात्रा में लेने से डायरिया, जलन या उल्टी हो सकती है। गर्भवती महिलाएं या लो ब्लड प्रेशर वाले लोग जीरे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आप बिना नॉनवेज खाए भी ताकतवर और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो जीरा आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह एक सस्ता, घरेलू और असरदार उपाय है, जो आपको अंदर से मजबूत बना सकता है।
  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static