गर्मियों में आम खाना सभी के लिए नहीं फायदेमंद, इन लोगों को करना चाहिए परहेज

punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 02:17 PM (IST)

नारी डेस्क: गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में रंग-बिरंगे और रसीले आम नजर आने लगते हैं। देखने में जितने सुंदर लगते हैं, स्वाद में उतने ही लाजवाब होते हैं। आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि पोषण में भी भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम सभी के लिए सुरक्षित नहीं होते? कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आम खाने से परहेज करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन लोगों को आम का सेवन नहीं करना चाहिए और क्यों।

पाचन तंत्र की समस्या वाले लोग

आम में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में फरमेंटेशन को बढ़ा सकती है, जिससे कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना (ब्लोटिंग), डायरिया और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों को आईबीएम (Irritable Bowel Syndrome), एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या है, उन्हें आम कम मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से खाना चाहिए। अधिक पके हुए आम गर्म तासीर के कारण आंतों में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

डायबिटीज के मरीजों को सावधानी

आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स थोड़ा अधिक होता है। इसका मतलब है कि आम खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। डायबिटिक लोगों के लिए सलाह है कि आम पूरी तरह न छोड़ें, लेकिन बहुत सीमित मात्रा में खाएं। कोशिश करें कि आम का रस न लें क्योंकि उसमें फाइबर नहीं होता। पूरा आम खाएं ताकि उसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाए।

अगर आपको एलर्जी है तो सतर्क रहें

कुछ लोगों को आम से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। आम तौर पर यह रिएक्शन आम की छाल या गुठली के पास मौजूद रसायन के कारण होता है। संभावित एलर्जी के लक्षण मुंह के आसपास जलन या खुजली, होंठों में सूजन, गले में खराश, त्वचा पर लाल चकत्ते (Hives), सांस लेने में तकलीफ। अगर पहले कभी ऐसा अनुभव हुआ है तो आम खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें या पूरी तरह से परहेज करें।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: बाहर निकला पेट करना है अंदर? तो अपनाएं ये सुबह की 5 आदतें

किडनी की बीमारी वाले मरीजों के लिए खतरा

आम में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो आमतौर पर फायदेमंद होता है। लेकिन जिन लोगों को क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) या किडनी फेलियर की समस्या है, उन्हें पोटैशियम का सेवन सीमित करना होता है। जोखिम क्या है, ज्यादा आम खाने से ब्लड में पोटैशियम का स्तर बढ़ सकता है जिससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है। इसलिए किडनी के मरीज आम खाने से पहले अपने डायटिशियन या नेफ्रोलॉजिस्ट से जरूर सलाह लें।

स्किन प्रॉब्लम्स या पिंपल्स वालों के लिए आम नुकसानदेह

आम की तासीर गर्म होती है। अगर आप बहुत ज्यादा आम खाते हैं, तो ये आपके चेहरे पर पिंपल्स, फोड़े-फुंसी या स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। किसे बचना चाहिए? जिन्हें हार्मोनल एक्ने है, जिनकी स्किन ऑयली है। उन्हें आम का सेवन बहुत कम मात्रा में या कभी-कभी ही करना चाहिए।

PunjabKesari

आम का साइड इफेक्ट क्या हो सकता है?

अगर आप बहुत ज्यादा आम खाते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आम में शुगर और कैलोरी दोनों अधिक होते हैं। ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है। ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ सकता है। स्किन एलर्जी और पेट की समस्या हो सकती है। एक दिन में 1 से 2 मीडियम साइज के आम खाना सुरक्षित माना जाता है।

आम की तासीर क्या होती है: आम की तासीर गर्म होती है। खासकर बहुत ज्यादा पके और मीठे आम शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं, जिससे स्किन और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static