16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे सूर्य, जानें कैसा पड़ेगा सभी राशियों पर प्रभाव

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 04:50 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर महीने सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में इसका सभी राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव होता है। 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में गोचर यानि प्रवेश करेंगे। वे इस राशि में 16 अगस्त यानि एक महीने तक रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्राति कहते हैं। ऐसे में अगर वे इस माह कर्क राशि में जाएंगे तो यह दिन कर्क संक्रांति कहाएगा। चलिए जानते हैं सूर्य राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव...

मेष राशि

इस राशि के लिए यह समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इन्हें जीवन में कई समस्याएं हो सकती है। ये लोग इस दौरान परिवार वालों के साथ समय बीताएं व सेहत का ध्यान रखें। पैसों को सोच समझकर खर्च करें और मन को शांत रखने की कोशिश करें।

PunjabKesari

वृष राशि

इस राशि के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। इन्हें कार्यों में सराहना मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वृष राशि के लोगों को घर की खुशहाली के लिए परिवारवालों के साथ समय बीताना चाहिए।

मिथुन राशि

इन लोगों के लिए सूर्य परिवर्तन शुभ साबित होगा। इन्हें निवेश में लाभ मिल सकता है। इसके साथ लेन-देन के लिए यह समय अनुकुल रहेगा। नौकरी व कारोबार से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की को योग बनेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि

इस राशि के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ तो होगा मगर इन्हें अधिक खर्च करने से बचना चाहिए। कर्क राशि के लोगों को इस दौरान परिवार में तनाव व सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों को इस दौरान सर्तक रहने की जरूरत है। ये लोग किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। धन अधिक खर्च करने से बचें। नहीं तो धन हानि हो सकती है। इसके साथ सिंह राशि के लोगों को इस दौरान लेन-देन से भी बचना चाहिए।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को इस दौरान धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से संबंधों में मिठास आएगी। कन्या राशि के लोगों को इस दौरान पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीताना चाहिए। 

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय शुभफल देने वाला होगा। ये समय जीवन में खुशियां व तरक्की दिलाएगा। सरकारी नौकरी की तलाश वाले लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ होने के साथ प्रमोशन भी मिल सकती है। इसके साथ मैरिड लाइफ भी सुखमय रहेगी।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को यह समय मिला-जुला परिणाम देगा। ये लोग इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। इन्हें पैसों को सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। इसके साथ किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। वहीं इस दौरान वृश्चिक राशि लोग दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

धनु राशि

इन लोगों के लिए यह समय सामान्य रहेगा। इन्हें सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं इन्हें नौकरी व कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। धनु राशि के लोग इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। आपको हर काम को सोच-समझकर करने की जरूरत है। तभी आपके काम से खुश होकर लोग आपकी सराहना करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य परिवर्तन का समय सामान्य रहेगा। इन्हें परिवार में मनमुटाव व दांपत्य जीवन में परेशानियां हो सकती है। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर विश्वास करने से बचें। इन लोगों को धन लाभ हो सकता है। मगर इन्हें अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को इस दौरान सर्तक रहने की जरूरत है। इन्हें वाद-विवाद व धन अधिक खर्च करने से बचना चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मीन राशि

 मीन राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ये लोग इस दौरान किसी धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और इन्हें पार्टनर के साथ समय बीताना चाहिए।

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static