कौन हैं Miss India 2026 की फर्स्ट रनर-अप, जानिए कैसे हर राउंड में मारी बाज़ी
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 02:19 PM (IST)
नारी डेस्क: फेमिना मिस इंडिया 2026 भारत की सबसे लोकप्रिय ब्यूटी ब्यूटी प्रतियोगिताओं में से एक है। जिसमें देशभर से आई युवा प्रतिभागी हिस्सा लेती हैं। इस प्रतियोगिता का मकसद सिर्फ सुंदरता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, टैलेंट और सोच को भी परखना होता है। यह प्रतियोगिता कई सालों से भारतीय फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही है, जहां नई प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलता है। बता दे कि इस बार फेमिना मिस इंडिया 2026 की साध्वी सतीश सैल ने मुकाबले में आखिरी तक जा कर फेमिना मिस इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया। वहीं, राजनांदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप बनी और श्री अद्वैता सैकेंड रनर-अप बनी. चलिए आपको इस कॉन्टेस्ट के फर्स्ट रनर-अप के बारे में बताते हैं। ऐसे में लोगो में जिज्ञासा हैंकि आखिर Rajnandini पवार कौन हैं जो मिस इंडिया 2026 की फर्स्ट रनर उप रही हैं।
फर्स्ट रनर-अप बनीं राजनांदिनी पवार
Femina Miss India 2026 में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनांदिनी पवार ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। पूरे कॉन्टेस्ट के दौरान उनकी एनर्जी, आत्मविश्वास और स्टेज पर मजबूत मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके लुक और प्रेजेंस ने भी उन्हें हर राउंड में खास बना दिया।

आत्मविश्वास और सोच ने दिलाया आगे बढ़ने का हौसला
राजनांदिनी का मानना है कि जिंदगी के हर अनुभव से व्यक्ति सीखता और आगे बढ़ता है। उनका कहना है कि वे हर स्थिति में खुद को शांत और संतुलित रखते हुए काम करने की कोशिश करती हैं। यही सोच उन्हें दबाव भरे माहौल में भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत देती है।

ये भी पढ़ें: फेमिना मिस इंडिया 2026 बनीं गोवा की Sadhvi Satish Sail, 30 कंटेस्टेंट्स को पछाड़ जीता ताज
स्पोर्ट्स और टैलेंट का बेहतरीन मेल
राजनांदिनी पवार सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह एक मल्टी-टैलेंटेड पर्सनैलिटी हैं। वह नेशनल लेवल की डांसर हैं और साथ ही एक अच्छी स्क्वैश खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा उन्होंने डिवीजन लेवल पर स्विमिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। उनका कहना है कि डांस और स्पोर्ट्स दोनों ही उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं।

पहले भी दिखा चुकी हैं अपनी प्रतिभा
इससे पहले राजनांदिनी पवार ने पुणे में आयोजित Times Fresh Face Season 15 में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने Miss TGPC Season 13 का खिताब भी जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की थी। राजनांदिनी की यह उपलब्धि उनके लगातार मेहनत और विविध टैलेंट का नतीजा है, जिसने उन्हें ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में एक मजबूत पहचान दिलाई है।

