दांत टूटा, आंख सूजी…स्प्लिट्सविला फेम कंटेस्टेंट पर क्लब में हमला, सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 10:22 AM (IST)
नारी डेस्क: मशहूर रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 16’ तो सबने देखा ही होगा बता दे कि उस शो की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह इन दिनों एक बेहद डरावनी घटना की वजह से सुर्खियों में हैं एक आम नाइट आउट उनके लिए डरावने अनुभव में बदल गया, जब मुंबई के एक क्लब में उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर पूरी बात सामने रखी। लिए आपको बताते हैं पूरा मामला आखिर क्या हैं इस आर्टिकल में.....
दोस्तों के साथ क्लब गई थीं कंटेस्टेंट प्रीत
प्रीत के मुताबिक, वह अपने दोस्तों के साथ क्लब गई थीं, जहां किसी छोटी सी बात पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस बढ़ती चली गई और हालात इतने बिगड़ गए कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। प्रीत का आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो में प्रीत बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने बताया कि इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनका एक दांत टूट गया और आंख के आसपास काफी सूजन आ गई है। चेहरे पर पड़े निशान साफ दिख रहे हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए। इस घटना के बाद प्रीत ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपने दोस्तों के साथ समय बिताने गई थीं, लेकिन जो हुआ, वह किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने क्लब्स और पब्लिक प्लेसेज में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया।
ये भी पढ़ेंं: Shweta Tiwari ने बताया फिट रहने का सीक्रेट, 45 की उम्र में ऐसे बना है 25 वाला फिगर
Shocking 🔴🔴🔴
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) April 27, 2026
Splitsvilla X16 fame Preet Singh is Attacked In Mumbai Club, Shares Video ⚠️
Detailing the impact of the alleged attack, Preet Singh said, "I was hit so badly that my tooth broke and my face swelled up. It was only when people intervened that the situation… pic.twitter.com/kEFF0CUEg5
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
प्रीत ने साफ किया है कि वह इस मामले को यहीं नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की तैयारी कर रही हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और दोषियों को सजा मिल सके। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्रीत के फैंस और ‘स्प्लिट्सविला’ के साथी कंटेस्टेंट्स उनके समर्थन में उतर आए हैं। लोग इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़कर न्याय दिलाएगी।

