सनी लियोनी का ₹16 करोड़ का मुंबई पेंटहाउस: LA स्टाइल इंटीरियर, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 05:47 PM (IST)

नारी डेस्क: सनी लियोनी का मुंबई स्थित आलीशान पेंटहाउस एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब ₹16 करोड़ की कीमत वाला यह घर लग्जरी और सुकून का बेहतरीन मेल है। हाल ही में फराह खान के व्लॉग में सनी ने अपने घर का टूर कराया, जिसमें मॉडर्न LA स्टाइल इंटीरियर और पर्सनल टच का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला। अंधेरी में स्थित यह घर मिनिमल डिजाइन और ग्लैमरस लाइफस्टाइल की झलक देता है।

एंट्रेंस और ब्लैक-व्हाइट थीम का क्लासी लुक

घर में कदम रखते ही ब्लैक एंड व्हाइट थीम का बोल्ड और क्लासी अंदाज नजर आता है। चेकर्ड फ्लोरिंग और बड़े मिरर स्पेस को और खुला और एलिगेंट बनाते हैं। ग्रे टेक्सचर वाली दीवारें और मोनोक्रोम टच पूरे एरिया को मॉडर्न और स्टाइलिश फील देते हैं। एंट्रेंस गैलरी में लगी बड़ी ब्लैक एंड व्हाइट मोजेक पेंटिंग पूरे स्पेस का फोकस बन जाती है। नीचे रखा स्लीक बेंच और डार्क फ्लोरिंग इस आर्ट को और उभार देते हैं। यह हिस्सा घर को एक लग्जरी गैलरी जैसा लुक देता है।

PunjabKesari

दो हिस्सों में बंटा शानदार लिविंग एरिया

लिविंग रूम को दो हिस्सों में डिजाइन किया गया है एक फॉर्मल सीटिंग और दूसरा फैमिली के लिए कोजी स्पेस। ग्रे वेलवेट सोफा, मार्बल टेबल और खुला लेआउट घर को बड़ा और हवादार महसूस कराते हैं। यहां रखा पियानो बच्चों की क्रिएटिव एक्टिविटी को भी दर्शाता है।क्रिएटिविटी और लग्जरी का कॉम्बिनेशन लिविंग एरिया में मॉडर्न लग्जरी के साथ पर्सनल टच साफ नजर आता है। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और सनी के हाथ से बने डेकोरेटिव पीस घर को इमोशनल और यूनिक बनाते हैं। वाइट पैनलिंग और बड़ी एब्सट्रैक्ट पेंटिंग पूरे स्पेस का आकर्षण बढ़ाती है। घर का किचन पूरी तरह वाइट थीम पर बना है, जो इसे लॉस एंजिल्स स्टाइल लुक देता है। मार्बल वर्कटॉप, ग्लास कैबिनेट और स्टाइलिश लाइटिंग इसे बेहद क्लासी और फंक्शनल बनाते हैं। यह किचन सादगी और लग्जरी दोनों का संतुलन पेश करता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: होम थिएटर: अपने घर को सिनेमा हॉल में बदलें

डाइनिंग एरिया और खूबसूरत लाइटिंग

डाइनिंग स्पेस में रंगीन ग्लास झूमर और सॉफ्ट लाइटिंग इसे एक रॉयल टच देते हैं। यहां की लाइटिंग सिर्फ रोशनी नहीं बल्कि एक आर्ट जैसा अनुभव देती है। दीवारों पर लगी पेंटिंग्स पूरे एरिया को और भी आकर्षक बनाती हैं। घर में कई जगह भगवान बुद्ध की पेंटिंग, न्यूयॉर्क स्काईलाइन और बच्चों के बनाए आर्टवर्क देखने को मिलते हैं। यह सभी चीजें घर को सिर्फ लग्जरी नहीं बल्कि emotional जुड़ाव भी देती हैं।

PunjabKesari

बड़ी बालकनी है घर की सबसे खास जगह

इस पेंटहाउस की सबसे बड़ी खासियत इसकी खुली और खूबसूरत बालकनी है। यहां वुडन फिनिश, आउटडोर सोफा सेट और लंबी डाइनिंग टेबल मौजूद है। वर्टिकल गार्डन और भगवान कृष्ण की मूर्ति इसे Peace फील देती है। सनी लियोनी का यह घर सिर्फ एक पेंटहाउस नहीं, बल्कि मॉडर्न लग्जरी और पर्सनल स्टाइल का खूबसूरत मेल है। हर कोना उनकी लाइफस्टाइल, क्रिएटिविटी और सादगी की कहानी बयां करता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static