Govinda नहीं धर्मेंद्र पर था Sunita Ahuja का क्रश, बेटे में देखना चाहती थीं उनकी झलक!
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 04:08 PM (IST)
नारी डेस्क: इस समय bollywood के हीरो no 1 यानी गोविंदा से ज्यादा उनकी वाइफ sunita ahuja लाइम लाइट में है। गोविंदा अगर शांत हैं तो सुनीता आग जैसी फायर नेचर वाली। वो जो भी बोलती है फटाक से मुंह पर बोल देती हैं, इसी लिए तो वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कभी कुछ छिपाने की कोशिश नहीं की लेकिन बहुत से लोग सुनीता आहूजा से जुड़ी कुछ बातें नहीं जानते जो उन्होंने खुद कर्ली टेल को दिए इंटरव्यू में बताई थी। फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर कामिया जानी को संडे ब्रंच पर बुलाया था और अपने लाइफ़ की कई बातें शेयर की थी।
Govinda नहीं, धर्मेंद्र थे Sunita के पहले पसंदीदा हीरो
सुनीता ने बताया कि उन्हें एक्टर के तौर पर गोविंदा नहीं पसंद थे, शुरू से ही धर्मेंद्र देओल उनके फेवरेट रहे हैं और पर्सनेलिटी उन्हें अमिताभ बच्चन की पसंद रही रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक शो में धर्म जी से कह भी दिया था कि वह बहुत हैंडसम हैं। वह छोटी थी तो उन्होंने कहा कि मैं सोचती थी कि मैं धर्म जी से शादी कर लेती तो कितना अच्छा होता।

बेडरूम में लगी थीं धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की तस्वीरें
अपने कंसीव का किस्सा किस्सा शेयर करते हुए सुनीता ने कहा कि जब उन्होंने बेटे यशवर्धन को कंसीव किया था तो वह गोविंदा को नहीं देखती थी क्योंकि उन्हें बेटा गोविंदा की तरह नहीं बल्कि धर्म की तरह चाहिए था और पर्सनेलिटी अमिताभ बच्चन जैसी! इतना नहीं उन्होंने बैडरूम में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की ही तस्वीर लगाई थी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरा यश 6 फीट का हैं और सुंदर धर्म जी जैसा है।
ये भी पढ़ें: आधी पंजाबी, आधी नेपाली हैं Sunita Ahuja, बेबाक अंदाज की वजह से रहती हैं चर्चा में
सुबह 4 बजे Meditation, रात 9:30 बजे सो जाती हैं Sunita
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए सुनीता ने बताया कि वह 4 बजे मेडिटेशन करती हैं औऱ साढ़े 9 बजे तक सो जाती है और वह बस संडे वाले दिन ही शैतान बनती हैं यानि मोज मस्ती करती हैं। संडे वाले दिन ही वह अपनी फेवरेट ड्रिंक भी लेती हैं। हालांकि वह काफी धार्मिक है और पॉजिटिविटी के लिए मंदिर का ट्रिंप लेती ही रहती हैं। वह अकेले ट्रेवल करना पसंद करती हैं और जब से अकेले ट्रेवल कर रही है तब से वह अपने लिए जी रही हैं। वह ज्योतिष में भी विश्वास रखती हैं। इसलिए वह तरह तरह के स्टोन और ज्वैलरी पहने दिखती हैं।

इस समय वह गोविंदा से थोड़ी खफा है, खबरें तो ऐसी हैं कि वह खफा पति के अफेयर को

