Sunita Ahuja नहीं मनाती गोविंदा के साथ अपना बर्थडे, बाली- "जब मैं मरूंगी तो क्या वो मेरे साथ मरेगा"
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 03:03 PM (IST)
नारी डेस्क: कभी सुनीता अहूजा को गोविंदा की पत्नी के नाम से जाना जाता था लेकिन अब उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह अपनी शर्तों पर जीती हैं और बिंदास अपनी राय व्यक्त करती हैं। पिछले कुछ समय से गोविंदा और उनकी पत्नी अलग- अलग ही दिखाई देते हैं। सुनीता ने जब भी उनके पति के बारे में पूछा जाता है तो वह साफ कह देती हैं कि उन्हें नहीं मालूम। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनीता अहूजा पैपराजी के साथ एयरपोर्ट पर अपना जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुनीता काफी खुश और उत्साहित दिखाई देती हैं। हालांकि, इस मौके पर गोविंदा नजर नहीं आए, जब किसी ने उनसे पूछा कि मैम गोविंदा कहां है ? तो वह कहती हैं मुझे नहीं मालूम मैं अपना जन्मदिन अकेले ही मनाती हूं पति और बच्चों के बीना।
इसके बार सुनीता कहती हैं कि जब मैं मरुंगी तो क्या पति और बच्चे मेरे साथ मरेंगे, इसलिए अकेले ही इस दुनिया में आए हैं अकेले ही जाना है। इस दौरान उनकी गोद में डॉग है जिसे लेकर वह कहती है कि यह हमेशा मेरे साथ रहता है, इसे ही मैं अपनी प्रॉपटी देकर जाउंगी। अब सुनीता अहूजा का यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया हैफैंस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपनी राय साझा कर रहे हैं।
गोविंदा और सुनीता ने मार्च 1987 में शादी की थी और उनकी एक बेटी टीना और एक बेटा यशवर्धन है। सुनीता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ बिताए पलों को शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दोनों के तलाक को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई। हांलाकि कपल ने एक साथ आकर सभी अफवाहों को विराम लगा दिया लेकिन सुनीता अहूजा की कुछ बातों से अंदाजा लगाया जाता है कि उनके बीच में वैसा नहीं है जैसा वह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

