Emotional Moment: बेटा- बेटी को घर लाई संभावना सेठ,  बच्चों को देख फूट-फूट कर रोई दादी और बुआ

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 10:31 AM (IST)

नारी डेस्क: हमारे देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने बच्चों को मरने के लिए छोड़ देते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो सालों से अपने बच्चे के लिए तरस रहे हैं।  संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी भी उनमें से थे जिन्होंने 10 साल तक अपनी औलाद का इंतजार किया, अब भगवान ने उन्हें दोगुनी खुशियां दे दी हैं। कपल बेटा- बेटी के माता- पिता बने हैं, ऐसे में जब वह अपने जिगर के टुकड़ों को घर लेकर पहुंचे तो पूरा परिवार की आंखों में आंसू आ गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


हाल ही में संभावना ने अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चों को अपने घर लाने और परिवार द्वारा ग्रैंड वेलकम की झलक दिखाई है। वीडियो में देखा गया कि कपल ने अपने बच्चों को घर लेकर जा रहा है उनके चेहरे पर अलग ही सुकून नजर आ रहा है। जब वह घर पहुंचते हैं तो दरवाजे पर बच्चों के दादा- दादी उनका इंतजार कर रहे होते हैं। वह पहले अपने लाडलों की आरती उतारते हैं फिर दोनों को अंदर लाया गया।
 

इस दौरान दादा- दादी के साथ बच्चों की बुआ और फूफा भावुक हो गए। क्योंकि संभावना और अविनाश के साथ-साथ पूरे परिवार को इस खुशी का इंतजार था इन 10 सालों  में उन्होने ना जाने कितनी मन्नतें मांगी मांगी थी। इस वीडियो ने  फैंस को भावुक कर दिया संभावना वाले मामले से उन लोगों को सबक लेना चाहिए जो अपने बच्चों को अपने हाथों से मार देते हैं,  वह यह भूल जाते हैं कि औलाद का सुख किस्मत वालों को ही मिलता है इसलिए अपने बच्चों को ना मारो, अगर आप उन्हें पाल नहीं सकते तो उन्हें बच्चा सौंप दे जो बच्चे के लिए तरस रहे हैं। 


व्लॉग में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने ट्रेन से सफर करने का फैसला किया क्योंकि नवजात जुड़वा बच्चों के साथ कार से ट्रैवल करना आसान नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह नजर में विश्वास रखती हैं, इसलिए 40 दिन तक वह बच्चों के चेहरे पब्लिक में नहीं दिखाएंगी। इससे पहले 4 जून को संभावना सेठ ने व्लॉग में अपने बच्चों के आने की झलक दिखाई और बताया कि उन्होंने 10 साल के इंतजार के बाद मदरहुड पाया है। इस दौरान वह काफी इमोशनल होती हुईं नजर आईं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static