‘सांसें चल रही थीं...’ Sanchita Ugale की मौत पर चाची का बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 06:24 PM (IST)
नारी डेस्क : टीवी अभिनेत्री Sanchita Ugale की मौत ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। महज 22 साल की उम्र में एक्ट्रेस के निधन से परिवार, दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। अब इस मामले में संचिता की चाची ने उनके आखिरी पलों को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
घर में अकेली थीं संचिता
मीडिया से बातचीत में संचिता की चाची ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर का खाना खाने के बाद संचिता के माता-पिता बाजार चले गए थे। उन्होंने संचिता को भी साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। संचिता ने कहा था कि वह अपनी बहन के साथ डांस क्लास जाना चाहती हैं। हालांकि, जब डांस क्लास जाने का समय आया तो संचिता ने अचानक जाने से इनकार कर दिया और अपनी बहन को अकेले ही क्लास जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वह घर में करीब 40 से 50 मिनट तक अकेली थीं।

यें भी पढ़ें : पेड़ पर उगने वाली ‘जलेबी’! सिर्फ 2 महीने बाजार में दिखती है, सेहत के लिए वरदान
दरवाजा तोड़ा तो सामने था दर्दनाक मंजर
चाची के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे जब संचिता के माता-पिता घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा धक्का मारकर खोला गया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। संचिता फंदे से लटकी हुई मिलीं, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।
उतारने के बाद भी चल रही थीं सांसें
संचिता की चाची ने बताया कि जब परिवार ने उन्हें नीचे उतारा, तब उनकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, "जब उसे फंदे से उतारा गया, तब वह पूरी तरह से मृत नहीं थी। उसकी सांसें चल रही थीं और हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर निकले थे। परिवार के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में संचिता की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर दुख जता रहे हैं।

