Lock Upp 2 में आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा, बोलीं- शादी से पहले लड़कियों की ओर...

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 01:07 PM (IST)

नारी डेस्क : नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'Lock Upp 2' में हर एपिसोड के साथ कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। तलाक की बात स्वीकार करने के बाद अब आकांक्षा चमोला ने शो में अपनी निजी जिंदगी का एक और अहम सच साझा किया है। उन्होंने खुलकर बताया कि वह बाइसेक्सुअल हैं और शादी से पहले लड़कियों की ओर भी आकर्षित रही हैं।

आकांक्षा ने स्वीकार की अपनी पहचान

'Lock Upp 2' के लेटेस्ट एपिसोड में एलिमिनेशन टास्क के दौरान आकांक्षा चमोला से उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल किया गया। इससे पहले कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शो में दावा किया था कि आकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं। जब होस्ट्स ने इस बारे में उनसे पूछा तो आकांक्षा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सच है और यह उनकी निजी पहचान का हिस्सा है।

PunjabKesari

शादी से पहले लड़कियों की ओर भी था आकर्षण

आकांक्षा ने कहा कि शादी से पहले उनके कुछ रिश्ते लड़कियों के साथ भी रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें लड़कियां पसंद हैं और उनकी ओर आकर्षण महसूस होता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे रिश्ते बहुत ज्यादा इंटीमेट नहीं थे। उनके मुताबिक, वह लड़कियों के बीच खुद को ज्यादा सुरक्षित और सहज महसूस करती हैं, इसलिए उनके सामने खुलकर अपनी बातें रख पाती हैं।

यें भी पढ़ें : फल से लेकर छाल तक, कटहल का हर हिस्सा है सेहत का खजाना

 

खुलासे के दौरान हुईं भावुक

अपनी बात कहते-कहते आकांक्षा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि शो के पहले दिन से ही उनकी निजी जिंदगी के कई राज सामने आ रहे हैं और कभी-कभी उन्हें लगता है कि शायद उन्हें इस शो में हिस्सा नहीं लेना चाहिए था। उनकी बातें सुनकर शो के कई कंटेस्टेंट्स भी भावुक नजर आए।

PunjabKesari

फराह खान ने बढ़ाया हौसला

आकांक्षा के खुलासे के बाद फराह खान ने उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान आकांक्षा ने कहा कि "बाइसेक्सुअल" का टैग समाज ने दिया है, लेकिन उनके लिए यह सिर्फ और सिर्फ प्यार है।

यें भी पढ़ें : डिनर के बाद खाएं सिर्फ 1 चम्मच ये बीज, शरीर से बाहर निकलेगा खराब कोलेस्ट्रॉल

 

गौरव खन्ना की ओर से नहीं आया कोई बयान

आकांक्षा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि उनके पति गौरव खन्ना की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static