केएल राहुल और अथिया की 15 महीने की बेटी करती है पीएम मोदी की पूजा, सुनील शेट्टी ने किया खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 01:50 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी मानते हैं उनकी नातिन इवारा के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। वह अकसर उसकी प्यारी आदतों के बारे में बात करते हैं। हाल ही में  एक्टर ने बताया कि 15 महीने की इवारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा करती है और गणेश जी के मंदिर से लाए गए लड्डू उनकी तस्वीर पर चढ़ाती है क्योंकि वह उन्हें दिव्य मानती है।

PunjabKesari
 'टाइम्स नाउ' के साथ बातचीत में सुनील ने याद किया कि उनकी पातिन को पहली बार PM मोदी से उनकी नैनी ने एयरपोर्ट पर मिलवाया था और तब से वह उनसे बहुत प्रभावित है। एक्टर ने कहा- "मैंने हमेशा कहा है कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं मैं एक लीडर की बात कर रहा हूं। अगर कोई लीडर मुझे एक्साइट करता है तो वह मुझे एक्साइट करता है। जितना मैं अपने देश से प्यार करता हूं, उतना ही अपने आदमी से भी करता हूं। उनमें कुछ बात है"।

PunjabKesari
एक्टर बताते हैं  कि ।"एक बार, एयरपोर्ट पर उसकी एक नैनी ने उसे मोदी जी के बारे में बताया। अब हर सुबह वह साईं बाबा की एक किताब खोलती है जिसमें मोदी जी की एक फोटो भी होती है। वह वह फोटो खोलती है और कहती है, 'मोदी जी'। वह गणपति जी की मूर्ति से लड्डू लेके आती है और उनको खिलाती है। मैंने उसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा, न ही उसके माता-पिता न उसमें कुछ तो बात है। कुछ जादुई है।" 

PunjabKesari
अथिया शेट्टी और केएल राहुल 24 मार्च 2025 को अपने पहले बच्चे, एक बेटी के माता-पिता बने। उन्होंने केएल राहुल के जन्मदिन पर दुनिया के सामने उसका नाम ज़ाहिर किया और बताया कि "एवारा" (Evaarah) का मतलब है "भगवान का तोहफ़ा"। जन्म के बाद से ही अथिया और राहुल ने एवारा को ज़्यादातर लोगों की नज़रों से दूर रखा है; उन्होंने कभी उसका चेहरा नहीं दिखाया और बस कभी-कभी उसकी झलकियां ही शेयर की हैं।। सुनील कई बार कह चुके हैं कि उन्हें एवारा "अथिया 2.0" जैसी लगती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static