"मोदी जी 10 से 20 की उम्र के बच्चों का Instagram कर दो बैन..."पीएम को गाली देने वाली लड़की की मां की अपील

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 12:12 PM (IST)

नारी डेस्क: एक 15 साल की लड़की ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे थे। बाद में उसने दिल से माफ़ी मांगी और प्रधानमंत्री ने उसे माफ़ भी कर दिया। लड़की की  मां ने इस दूसरे मौके के लिए पीएम मोदी का आभार जताया और नाबालिगों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल और विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने पर रोक लगाने की अपील की। उन्होनें कहा- कृपया 10 से 20 साल की उम्र के बच्चों के लिए Instagram और Facebook पर बैन लगाएं।

यह भी पढ़ें: मशहूर TV Actress ने किया ससुराल वालों के खिलाफ FIR
 

लड़की की मां ने की FIR वापस लेने की मांग

माफ़ी मांगने के बावजूद लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिससे विवाद खड़ा हो गया। पीएम मोदी की संयम बरतने की बात चल रही कानूनी कार्रवाई के उलट है। समाचार एजेंसी PTI के साथ एक भावुक इंटरव्यू में, उसकी मां ने अब प्रधानमंत्री से अपील की है कि उसके ख़िलाफ़ दर्ज FIR को भी वापस ले लिया जाए। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने देश की उस बेटी को माफ़ करके बड़प्पन दिखाया है, जिसने उनके लिए इतनी बुरी भाषा का इस्तेमाल किया था। मैं हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा करती हूं। आज उसका नया जन्म हुआ है। प्रधानमंत्री ने उसे 'जीवनदान' (नई ज़िंदगी) का सबसे बड़ा तोहफ़ा दिया है,"।


सोशल मीडिया पर रोक लगाने की मांग


लड़की की मां ने कहा- जैसे आप गांव-गांव को गोद लेकर देश को संवार रहे हैं, वैसे ही मेरी बेटी को भी गोद ले लें और उसका जीवन संवार दें। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि उनके खिलाफ दर्ज मामला वापस लिया जाए ताकि वह शांति से जी सकें। उन्होंने कहा- , "हम कैसे कहें कि हमें शर्म आ रही है? हमें अपनी गलती का एहसास है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से गुजारिश करती हूं कि कृपया गलत नाम और उम्र के तहत उनके खिलाफ दर्ज FIR को हटा दें, ताकि वह शांति से रह सकें। अब वह आपकी देखरेख में हैं।" उन्होंने प्रधानमंत्री से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चे आसानी से प्रभावित हो जाते हैं और फायदा उठाने की कोशिश करने वालों के लिए आसान शिकार बन जाते हैं।
 

यह भी पढ़ें: अपने उसूलों पर जिंदगी जी रही देश की नारी, बिना किसी साथ के अकेले ही जा रहीं Trip पर
 

विरोध प्रदर्शन में बच्चों को जाने की अनुमति ना देने की अपील

उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी से मेरी विनम्र अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्हें केवल पढ़ाई करने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्हें विरोध प्रदर्शन वाली जगहों पर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इन बच्चों का आसानी से फायदा उठाया जा सकता है। छोटे बच्चे दुनिया या बड़ों का सम्मान करने के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।" पिछले शुक्रवार को पीएम मोदी ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ लगाए गए अपशब्दों वाले नारों पर संयम और माफ़ी की अपील की थी। एक इंस्टाग्राम रील में उन्होंने कहा कि "गाली-गलौज से किसी समस्या का समाधान नहीं होता" और समाज से आग्रह किया कि उन्हें सज़ा देने के बजाय सही राह दिखाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static