वजन घटाने से लेकर एनीमिया से बचाव तक, सूजी खाने से मिलेंगे ये 8 लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 10:26 AM (IST)

सूजी से बने व्यंजन खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें  फाइबर, विटामिन बी कांपलेक्स, ई, प्रोटीन, आयरन व अन्य मिनरल्स अधिक होते हैं। इसके साथ ही इसमें फैट, कोलेस्ट्रोल और सोडियम नहीं होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में इंस्ट्रेंट एनर्जी आती है। वजन कंट्रोल रहने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए डेली डाइट में सूजी शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। चलिए आज हम आपको सूजी खाने के लाजवाब फायदे बताते हैं...

PunjabKesari

ऐसे करें डेली डाइट में शामिल

आप सूजी से हलवा, उपमा, रवा इडली, डोसा, उत्तपम आदि बनाकर खा सकते हैं। चलिए अब जानते हैं सूजी खाने के फायदे...

वजन घटाने में मददगार

सूजी में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद थायमिन, फोलेट और विटामिन बी एक्स्ट्रा भूख को मारने में मदद करती है। ऐसे में वजन कम कंट्रोल रहता है। इसलिए मोटापे से परेशान लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

आयरन की कमी होगी दूर

सूजी में आयरन भी अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में आयरन की कमी या एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से होता है।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाए

सूजी में सेलेनियम से भरपूर एक एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह डीएनए सेल्स के ऑक्सीडेशन को रोकने में मदद करता है। इससे इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
 
नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद

नर्वस सिस्टम हमारी भावनात्मक स्वास्थ्य में एक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके खराब काम करने से स्ट्रोक, हैमरेज और अन्य गंभीर संक्रमण होने का खतरा रहता है। नर्वस सिस्टम हेल्दी रखने के लिए सूजी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं। ऐसे में सूजी का सेवन करने से विभिन्न नर्वस विकारों को रोकने में मदद मिलती है।

दिल का रखें ध्यान

एक्सपर्ट के अनुसार, सूजी में ज़ीरो कोलेस्ट्रॉल होता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से दिल हेल्दी रहता है। ऐसे में इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

स्तनपान में फायदेमंद

नई माताओं को कई बार दूध ना आने या कम बनने की परेशानी होती है। मगर वे इस दौरान अपनी डेली डाइट में सूजी शामिल कर सकती है। सूजी प्रोलैक्टिन को उत्तेजित करके स्तनपान को बढ़ावा देने में मदद करती है। वही भारत में नई माताओं को घी और गुड़ में पकाई गई सूजी खिलाने की एक पारंपरा भी है।

PunjabKesari

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीज इसका सेवन मध्यम मात्रा में कर सकते हैं। इससे इन्हें डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। डायबिटीज के मरीज फाइबर, प्रोटीन व ऊर्जा की दैनिक खुराक के लिए सूजी में सब्जियां मिलाकर अलग-अलग डिशेज बनाकर खा सकते हैं।

एनर्जी दिलाए

सूजी पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। इससे तैयार चीजों का सेवन करने से तुरंत एनर्जी मिलती है। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। आप रोजाना नाश्ते में सूजी से उपमा, रवा इडली, डोसा, उत्तपम या अन्य डिशेज बनाकर खा सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static