बच्चे को खिलाएं शकरकंद, बढ़ेगी इम्यूनिटी और कब्ज की समस्या रहेगी दूर

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 02:17 PM (IST)

शकरकंद खासतौर पर सर्दियों में मिलती व खाई जाती है। ये खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करती है। लोग इसे चाट, सब्जी की तरह खाना पसंद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि शकरकंद छोटे बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है? जी हां, इसका सेवन करने से बच्चे को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इससे शिशु की इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ बीमारियों के लड़ने की शक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं सर्दी दौरान बच्चों को शकरकंद खिलाने के फायदे...

इस उम्र में बच्चों को खिलाएं शकरकंद

शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ खाने में टेस्टी होती है। ये छोटे बच्चों की सेहत बरकरार रखने में भी फायदेमंद माना गया है। आप अपने 6 महीने के बच्चे की डेली डाइट में इसे शामिल कर सकती है। मगर इस बात ध्यान रखें कि शकरकंद पूरी तरह से पकाया हुआ हो नरम हो। आप इसे उबालकर या भूनकर बच्चे को खिला सकती है। हां, अगर बच्चा इसे खाने में आनाकानी करें तो उसके साथ किसी भी तरह की जबरदस्ती ना करें।

PunjabKesari
pc: ndtv.com

शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व

शकरकंद में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन ए, सी, ई, के, बी1. बी6, बी 9 आदि गुण होते हैं। ये सभी पोषक तत्व शिशु के बेहतर शारीरिक विकास में मददगार साबित होते हैं। चलिए जानते हैं बच्चे को शकरकंद खिलाने के फायदे...

आंखों के लिए फायदेमंद

शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन-ए बनाने में मदद करता है। विटामिन ए आंखों को हेल्दी रखने व रोशनी बढ़ाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप इसे बच्चे की डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मददगार

शकरकंद मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी कारगर होती है। इसमें कई जरूरी तत्व व मिनरल्स पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने में मदद मिलती है। इससे थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

PunjabKesari

pc: freepik

शारीरिक विकास में मददगार

बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उनकी डाइट हेल्दी होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप अपने शिशु के शकरकंद खिला सकते हैं। इसमें कई तरह के जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स होते हैं जो बच्चे के शारीरिक विकास में फायदेमंद होते हैं।

कब्ज की समस्या होगी दूर

छोटे बच्चे को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। मगर कब्ज होने से शारीरिक विकास में परेशानी आने लगती है। मगर शकरकंद में मौजूद डाइटरी फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। ऐसे में आप अपने बच्चे को शकरकंद खिला सकते हैं।

एनर्जी बढ़ाएं

शकरकंद स्टार्च व विटामिन्स से भी भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

PunjabKesari
pc: freepik

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

शकरकंद में विटामिन ए, सी और ई भी होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। इसे बच्चे को खिलाने से उनकी इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियों से बचाव रहता है।

सही वजन दिलाए

आमतौर पर छोटे बच्चे को वजन कम होने की परेशानी रहती है। ऐसे में उनके लिए शकरकंद का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। यह सुपरफूड की तरह काम करता है। इसमें मौजूद कैलोरी वजन बढ़ाने में मदद करती है। ऐसे में बच्चे के बेहतर शारीरिक विकास व वजन बढ़ाने के लिए आप उसे शकरकंद खिला सकते हैं।

छोटे बच्चों को ये चीजें खिलाने से बचें

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, छोटे बच्चों को नमक, चीनी, शहद, मूंगफली, पनीर और सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में खिलाने से बचना चाहिए। इससे शिशुओं का वजन बढ़ने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static