बच्चे को कब्ज हो जाए तो खिलाएं ये 3 फल, डॉक्टर ने बताया आसान उपाय
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 05:43 PM (IST)
नारी डेस्क: बच्चों में कब्ज एक आम समस्या है, जिसे माता-पिता अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लगातार कब्ज होने से बच्चे का पेट भारी महसूस करता है, उनके मूड पर असर पड़ता है और भूख भी कम हो जाती है। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं, कुछ नैचुरल उपाय और फलों के सेवन से यह समस्या आसानी से दूर की जा सकती है।
सेब (Apple) – फाइबर से भरपूर
सेब में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर दोनों पाए जाते हैं, जो बच्चे की आंतों की गति को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। यह न केवल कब्ज को दूर करता है बल्कि पेट की सफाई भी करता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि बच्चे को छिलका सहित सेब खाने दें, क्योंकि छिलके में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। आप चाहें तो इसे छोटे टुकड़ों में काटकर स्नैक के रूप में दे सकते हैं।

पपीता (Papaya) – प्राकृतिक लैक्टेटिव
पपीता कब्ज के लिए सबसे बेहतरीन फलों में से एक है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम ‘पेप्सिन’ और फाइबर आंतों की सफाई में मदद करते हैं और हाजमे को आसान बनाते हैं। पपीते का पेस्ट या कटे हुए टुकड़े बच्चे को सुबह या दोपहर में खिलाएं। यह फल बच्चों के पेट को साफ करने में असरदार है और साथ ही उनकी भूख भी बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें: वरुण धवन की बेटी नन्ही लारा को चलने में क्यों होती है दिक्कत? जानिए क्या है ये बीमारी
खजूर (Dates) – आसान और ताकतवर उपाय
खजूर में रेशेदार फाइबर और प्राकृतिक शुगर होती है, जो आंतों की गति को दुरुस्त करती है। बच्चों के लिए इसे पानी में भिगोकर या छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खिलाना आसान होता है। यह न केवल कब्ज से राहत देता है बल्कि बच्चे को एनर्जी भी देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना 1-2 खजूर का सेवन पेट की सफाई के लिए पर्याप्त हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह – आसान तरीके से पेट साफ करें
डॉक्टरों का कहना है कि कब्ज का इलाज जल्दी और नैचुरल तरीके से करना चाहिए। बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाना, फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाना और हल्का व्यायाम कराना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, ऊपर बताए गए फल नियमित रूप से देने से बच्चा आराम से अपनी पेट की समस्या से निजात पा सकता है।
कब डॉक्टर से संपर्क करें
अगर बच्चा लगातार 3-4 दिन से कब्ज का सामना कर रहा है, पेट में बहुत दर्द हो रहा है या भूख बिल्कुल नहीं है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। कभी-कभी कब्ज किसी और गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है, इसलिए समय पर जांच कराना जरूरी है

