शरीर में Vitamin B-12 की कमी दूर करेंगे ये हेल्दी ड्रिंक्स
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:37 PM (IST)
नारी डेस्क : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना आम हो गया है। खासतौर पर Vitamin B-12 की कमी तेजी से बढ़ रही है, जो हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करके इस कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।
Vitamin B-12 क्यों है जरूरी?
Vitamin B-12 शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करता है:
दिमाग और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है
रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है
शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है
थकान और कमजोरी से बचाता है।
इसकी कमी होने पर थकान, चक्कर, कमजोरी, याददाश्त कमजोर होना और नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध (Milk)
दूध Vitamin B-12 का सबसे अच्छा और आसान स्रोत है।
रोजाना 1 गिलास दूध पीने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है
हड्डियां मजबूत होती हैं
नर्वस सिस्टम बेहतर रहता है।
यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं
लस्सी (Curd Drink)
दही से बनी लस्सी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है।
Vitamin B-12 से भरपूर
पाचन को मजबूत बनाती है
गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है।

सोया मिल्क (Soy Milk)
जो लोग डेयरी प्रोडक्ट्स नहीं लेते, उनके लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
फोर्टिफाइड Vitamin B-12 मिलता है
वीगन और लैक्टोज इन्टॉलरेंट लोगों के लिए सही।
यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण
केला शेक (Banana Shake)
केला और दूध मिलकर इसे न्यूट्रिशन पावरहाउस बनाते हैं।
Vitamin B-12 + पोटैशियम
शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है
कमजोरी दूर करता है।

केफिर (Kefir)
यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक है जो दूध से तैयार होता है।
Vitamin B-12 से भरपूर
गट हेल्थ (पाचन) के लिए फायदेमंद
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार।
फोर्टिफाइड फ्रूट जूस
कुछ पैकेज्ड जूस में Vitamin B-12 मिलाया जाता है।
आसानी से उपलब्ध
रोजाना सेवन से कमी पूरी करने में मदद।

