कंगना रनौत सालों से कर रही शादी और बच्चों की प्लानिंग, फिर भी 40 की उम्र तक क्यों है कुंवारी?
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 01:57 PM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड में असल ज़िंदगी की प्रेम कहानियों की धूम मची हुई है और सबकी नज़रें उन एक्टर्स पर हैं जो अभी भी सिंगल हैं । बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को ही देख लीजिए वह 40 की उम्र में भी कुंवारी हैं। 23 मार्च, 1987 को हिमाचल प्रदेश के भाम्बला में जन्मी कंगना रनौत एक भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और राजनेता हैं। अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना की शादी को लेकर कई सवाल उठ चुके हैं, जिसका वह जवाब देने से भी परहेज नहीं करती हैं।

एक बार कंगना ने कहा था कि उन्हें लेकर फैलाई गई बातों के कारण ही उनकी शादी नहीं हो पा रही है। एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान एक्ट्रेस -पॉलिटिशियन से जब पूछा गया कि क्या वह शादी करना चाहती हैं और अपना खुद का परिवार और बच्चे चाहती हैं? तो उन्होने तुरंत कहा- "हां, बिल्कुल, मुझे लगता है कि हर किसी के पास एक साथी होना चाहिए। बिना साथी के रहना मुश्किल है, यह आसान नहीं है। हर किसी के पास एक साथी होना चाहिए, यह जरूरी है। साथी के साथ रहना भी मुश्किल होता है, लेकिन बिना साथी के रहना और भी ज़्यादा मुश्किल होता है। आपको 'सही व्यक्ति' को खोजने की ज़रूरत नहीं है। यह एक और सोच है जिसे बदलने की ज़रूरत है। इसे पूरी तरह से खत्म हो जाना चाहिए" ।

कंगना ने आगे कहा- "अगर आप खुद अपना साथी खोजने की कोशिश करते हैं, तो यह आपके साथ होने वाली सबसे बड़ी मुसीबत हो सकती है। सही साथी अपने आप मिल जाएगा, इसके लिए कोई समय-सीमा तय नहीं होती।"2021 में, टाइम्स नाउ से बात करते हुए कंगना ने कहा था, "मैं पक्का शादी करना चाहती हूं और बच्चे भी। मैं खुद को पांच साल बाद एक मां और एक पत्नी के तौर पर देखती हूं... प्यार में ऐसी कोई खास जगह नहीं होती, लेकिन हां कुछ-कुछ वैसी ही। आपको पता चल जाएगा। बहुत जल्द।"

एक बार उन्होंने कहा था, "हर चीज़ का एक सही समय होता है, और अगर मेरी ज़िंदगी में वह समय आना है, तो वह ज़रूर आएगा। मैं शादी करना चाहती हूँ और अपना खुद का परिवार बसाना चाहती हूँ... लेकिन, यह सब सही समय पर ही होगा।"

