Bipasha Basu की शादी को हुए 10 साल, पति संग शेयर कीं कुछ रोमांटिक यादें
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 12:14 PM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु आज यानी 30 अप्रैल को अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रही हैं। उन्होंने अपने पति Karan Singh Grover संग 10 साल बिताए। एनिवर्सरी पर बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ रोमांटिक पल शेयर किये हैं और इसी के साथ कैप्शन में एक रोमांटिक Note भी लिखा है।

शेयर की तस्वीरें और लिखा रोमांटिक नोट
Bipasha Basu ने लिखा है कि वो और उनकी बेटी दुनियां की सबसे लकी इंसान हैं, जिन्हें Karan Grover जैसा पति और पिता मिला। बिपाशा बसु ने सबसे पहले अपनी शादी की फोटो शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे थे। इन फोटोज में तीनों बहुत ही सुन्दर लग रहे हैं।
बिपाशा ने अपने 10 सालों के इन खूबसूरत सफर में अपने सबसे खास पलों को शेयर की है। कुछ फोटोज में बिपाशा अपने पति संग एन्जॉय करती हुई नज़र आ रही हैं।

कब हुई बिपाशा और करण की शादी
इसी के साथ आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2016 के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे और इसके बाद साल 2022 में उन्होने अपनी बेटी देवी को जन्म दिया। शादी के पहले दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2014 में।

