नेपाल बाढ़ में हुआ चमत्कार,  भगवान कृष्ण के सहारे 10 दिन तक सुरंग में जिंदा रहे मजदूर !

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 03:42 PM (IST)

नारी डेस्क:  मध्य नेपाल में त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ ने सब कुछ तहस- नहस कर दिया। इस दौरान प्रकृति के रौद्र रूप के साथ- साथ कुछ चमत्कार भी देखने को मिले। बाढ़ के चलते  हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे मजदूरों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब उनके ज़िंदा मिलने की उम्मीदें कम होने लगी थीं, तभी शुक्रवार को चमत्कारिक रूप से वह जिंदा मिले। जिंदगी और मौत के बीच अनिश्चित इंतज़ार के दौरान वे लगातार 'हरे कृष्ण महामंत्र' का जाप करते रहे, उनके पास सिर्फ भगवान का ही सहारा था। 
 

यह भी पढ़ें:  घर बैठकर फोन चलाने वाले बच्चे भी नहीं सेफ, हर साल 2 करोड़ मासूमों का हो रहा ऑनलाइन यौन शोषण
PunjabKesari

मजदूरों को मिली दूसरी जिंदगी

नेपाल सेना के जनसंपर्क निदेशालय के अनुसार, दोनों व्यक्तियों की पहचान कबीर महार्जन (45) और संजय साह (30) के रूप में हुई है। काठमांडू निवासी महार्जन इस परियोजना पर एक यांत्रिक पर्यवेक्षक के रूप में काम कर रहे थे जबकि साह 'फोरमैन' के रूप में कार्यरत थे। महार्जन की पत्नी ने कहा कि उनके पति को "दूसरी जिंदगी" मिली है। उन्होंने उन्हें बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले बचावकर्मियों का आभार व्यक्त किया। समाचार पत्र 'काठमांडू पोस्ट' ने उनकी पत्नी हीरा शोभा के हवाले से कहा- "हम इंतजार कर रहे थे। मैं अब अपने पति को देखने अस्पताल जा रही हूं।" उन्होंने बचाव अभियान में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद किया। 
 

10 दिन तक किया इंतजार 

सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद साह ने नेपाली सेना की चिकित्सा टीम से कहा- "मैं नियंत्रण कक्ष में काम कर रहा था। मेरी जिम्मेदारी सभी की जान बचाना थी।" उन्होंने कहा कि हादसे के बाद उन्होंने सभी से भागने के लिए कहा, लेकिन जब तक अन्य लोग बाहर निकल चुके थे तब तक उनके लिए बच कर निकल पाने में बहुत देर हो चुकी थी।  करीब 10 दिन तक सुरंग के भीतर रहने के दौरान संजय साह महामंत्र का जाप करते रहे। उन्होंने बताया कि इंतजार के उन मुश्किल पलों में वह मंत्र का जाप करते रहे। इसी दौरान उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन रेस्क्यू टीम उन्हें बाहर निकाल लेगी।


यह भी पढ़ें:  पापों से मुक्ति चाहिए तो जन्माष्टमी के 15 दिन बाद भूलना मत राधा के लिए व्रत रखना
PunjabKesari

सुरंग से कई लोग हुए लापता


 साह के अनुसार, सुरंग के भीतर और गहराई में तथा बिजलीघर के आसपास के हिस्से में भी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। " उन्होंने आशंका जताई कि बाढ़ के पानी का तेज बहाव लोगों को सुरंग के भीतर और गहराई तक बहाकर ले गया होगा। नेपाल सेना के नेतृत्व में सुरक्षा कमान विशेष उपकरणों की मदद से तलाश और बचाव अभियान में जुटी हुई है। समाचार पत्र 'काठमांडू पोस्ट' की खबर के अनुसार इससे पहले बचावकर्मियों ने सुरंग के अंदर से आवाजें सुनने के बाद वहां फंसे लोगों से संपर्क स्थापित किया और फिर यह बचाव अभियान चलाया गया। इसमें बताया गया कि आवाजें सुनने के बाद नेपाल की सेना और सशस्त्र पुलिस बल ने उन तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर दीं। नेपाल के स्वतंत्र बिजली उत्पादक संघ के अनुसार, 11 जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले 600 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इस बाढ़ में जान गवांने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,282 हो गई, जबकि 4,700 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static