66 साल के बुजर्ग ने पोती की उम्र की लड़की संग रचाई शादी, युवती बोलीं-खूब सेवा करूंगी
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 05:35 PM (IST)
नारी डेस्क: हिमाचल प्रदेश में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पर एक 66 साल के शख्स ने पोती की उम्र की युवती से शादी रचाई है। युवती की उम्र 35 साल है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। चलिए जानते है पूरा मामला...

दोनों ने लिए 7 फेरे
जानकारी के मुताबिक, यह मामला कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के थरिम्बला गांव का है। यहां पर रहने वाले 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती के साथ शादी रचाई है। दोनों को एक साथ फेरे लिए हुए एक महीना बीत गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब उनकी खूब चर्चा हो रही है। दोनों की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है और लोग इसे खूब देख रहे है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे है।

युवती बोली-'खूब सेवा करूंगी...'
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लोग बुजुर्ग से सवाल पूछते है तो वो कहते है कि ''उन्होंने युवती से शादी की। सोम देव जब रास्ते में जा रहे थे तो एक महिला दोनों से सवाल जवाब करती है। महिला बुजुर्ग से पूछती है कि आप दोनों का क्या रिश्ता है तो सोम देव कहते हैं कि वह दोनों पति पत्नी है। युवती भी कहती है कि वो अपने पति की खूब सेवा करेगी। ये वीडियो देखकर लोग तंज कस रहे है और बधाई दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि उम्र नहीं, आपसी प्यार और सम्मान मायने रखता है। आप दोनों का साथ हमेशा खुशियों और विश्वास से भरा रहे। शुभकामनाएं।

